Mahashivratri 2024 Vrat Food Recipe: देशभर में 8 मार्च को धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में लोग भी तरह-तरह के पकवान बनाने की प्लानिंग में जुट गए हैं। व्रत रखने वाले लोगों के लिए घरों में फलहारी भोजन भी बनाए जा रहे हैं। ऐसे में साबूदाने से बने आइटम की भी खूब डिमांड है। बता दें कि साबूदाना पेट के लिए भी अच्छा माना जाता है। इससे कब्ज या एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। साथ ही यह शरीर में ताकत कभी बनाए रखता है।
Mahashivratri 2024 Vrat Food Recipe Step By Step In Hindi -
1) साबूदाना खिचड़ी
व्रत रखने वाले लोगों के लिए साबूदाने की खिचड़ी भी बनाई जा सकती है। यह बेहद ही आसान रेसिपी है और इसे बनाने भी बेहद आसान है। साबूदाने की खिचड़ी बनने के लिए भीगे हुए साबूदाने की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा, उबला हुआ आलू, हरी मिर्च, मूंगफली के दाने, जीरा, धनिया पत्ता जरूरी होता है। इन सबको मिलाकर साबूदाने की खिचड़ी बनाई जाती है।
sabudana khichdi recipe
2) साबूदाने का खीर
आमतौर पर लोग त्योहार के मौके पर लोग साबूदाने का खीर बनाना बेहद पसंद करते हैं। इस रेसिपी को तैयार करने के लिए दूध, मेवा, साबूदाना, काजू, किसमिस इत्यादि की जरूरत पड़ती है।
sago pearl khichdi recipe
3) साबूदाना पकौड़ा
त्योहार के मौके पर साबूदाने के पकौड़े भी बनाए जा सकते हैं। इसके लिए 1 कप भुना साबूदाना, हरी मिर्ची, धनिया पत्ता, नींबू का रस इत्यादि की जरूरत पड़ती है।
sabudana pakoda easy recipe
4) साबूदाना फ्रूट उपमा
त्योहार के मौके पर विशेष रूप से साबूदाना फ्रूट उपमा भी बनाया जाता है। इस रेसिपी को बनाने के लिए साबूदाना, काजू, किसमिस, सेंधा नमक इत्यादि की जरूरत पड़ती है। इसे बेहद पौष्टिक माना जाता है।
sago fruit upma recipe in hindi
5) साबूदाना पराठा
साबूदाना पराठा बनाना भी बेहद आसान है। आमतौर पर इसे त्योहार के मौके पर बनाया जाता है। साबूदाने के पराठे बेहद पौष्टिक माने जाते हैं। साथ ही इससे हाजमा भी ठीक रहता है।
sabudana paratha easy step by step recipe
