लाइफस्टाइल

Mahashivratri 2024: इस महाशिवरात्रि पर पहनें 'टीवी की पार्वती' जैसी साड़ी और सूट, खिलेगा रूप

Mahashivratri 2024: टीवी की पार्वती यानी सोनारिका भदौरिया के सूट और साड़ी लुक्स को आप बड़े आसानी से महाशिवरात्रि के पर्व पर कैरी कर सकती हैं। यहां देखिए, एक्ट्रेस से इंस्पायर्ड कुछ खास साड़ी और सूट के लेटेस्ट डिजाइन।

Image

Suit And Saree Designs Inspired By Sonarika Bhadoria

Mahashivratri 2024 Oufit Ideas: हाल ही में टीवी की पार्वती यानी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने शादी की है। राजस्थान के रणथंभौर में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास संग सात फेरे लिए। एक्ट्रेस की शादी काफी शाही अंदाज में हुई। उनका वेडिंग लुक भी सभी को बेहद पसंद आया। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में लाल रंग का फिशकट लहंगा पहना था। लोगों का कहना था कि, शादी में वो बिल्कुल टीवी की पार्वती लग रहीं थीं। उन्होंने मेकअप भी उसी तरह से किया था। ऐसे में अब जब महाशिवरात्रि आने वाली है, तो हम आपको एक्ट्रेस के ही कुछ ऐसे लुक दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप भोलेनाथ की पूजा के वक्त कैरी कर सकती हैं। दरअसल, सोनारिका के एथनिक लुक्स काफी खूबसूरत और सादगी भरे होते हैं। ऐसे में आप भी उनसे टिप्स लेकर अपना खूबसूरत अंदाज और सादगी भरा अंदाज लोगों को दिखा सकती हैं। अगर आप ऐसा लुक कैरी करेंगी, तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

बांधनी सूट

आपने अक्सर पूजा में लड़कियों और महिलाओं को शादी-विवाह में बांधनी प्रिंट की साड़ी पहने देखा होगा। ये पूजा केे लिए काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप पूजा के दौरान इसी तरह का बांधनी प्रिंट का सूट पहनकर जा सकती हैं।
bandhani suit

bandhani suit

कॉटन की साड़ी

अगर आप कॉटन की साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो इस तरह की पीच रंग की साड़ी आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इस साड़ी के साथ फुल स्लीव का ब्लाउज पहनकर आप अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं। इसके साथ अगर गले में हल्का सा नेकपीस पहनेंगी तो आपका लुक खूबसूरत दिखेगा।
cotton saree

cotton saree

चिकनकारी शरारा

अगर सूट पहनने का सोच रही हैं, तो इस तरह का चिकनकारी शरारा सूट आपके लुक को खूबसूरत बना सकता है। आप चाहें तो इसके साथ कानों में ईयररिंग्स जरूर पहनें। अपने लुक को पूरा करने के लिए मेसी पोनीटेल बना सकती हैं।
chikankari suit

chikankari suit

सिल्क की साड़ी

हर पूजा के लिए सिल्क की लाल और पीले रंग की साड़ी सबसे सही रहती है। ऐसी साड़ी पहनकर आप अपना सादगीभरा अंदाज दिखा सकती हैं। इसके साथ अपने बालों में मेसी बन बनाकर गजरा जरूर लगाएं। कानों में हैवी ईयररिंग्स आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।
silk saree

silk saree

कलरफुल अनारकली

पूजा में पहनने के लिए लाल, पीला और हरा रंग सबसे सही माना जाता है। ऐसे में आप भी इन तीनों रंगों से मिलकर बना कलरफुल अनारकली सूट अपने लिए तैयार करा सकते हैं। इसके साथ हैवी दुपट्टा देखने में खूबसूरत लगेगा।
anarkali suit

anarkali suit

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article