Maha Shivratri 2025 Rangoli Design, महाशिवरात्रि 2025 रंगोली डिजाइन, Maha Shivratri Latest Simple Rangoli Design, Bhagwan Shiv Rangoli Design Photos, Images: हिंदू धर्म में कई सारे तीज-त्योहार मनाए जाते हैं। इसी में एक त्योहार फाल्गुन में आने वाला महाशिवरात्रि का पर्व भी है। माना जाता है कि सृष्टि की प्रारंभ इसी दिन हुआ था। आज वही खास महाशिवरात्रि का दिन है। इस दिन पर भोलेनाथ के भक्त सुबह सुबह स्नान आदि कर उनकी पूजा-उपासना करते है। साथ ही इस दिन व्रत भी किया जाता है। भक्त अपने घर और मंदिर को भी दुल्हन की तरह सजाते हैं। अब बात शुभ काम की आए और उसमें रंगोली न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। शिवरात्रि पर रंगोली बनाना तो और शुभ होता है। महाशिवरात्रि के खास मौके पर अगर आपको अपने घर में रंगोली बनानी है तो यहां से मदद ले सकते हैं। यहां देखें महाशिवरात्रि की लेटेस्ट, ईजी, सिंपल रंगोली डिजाइन्स-
Maha Shivratri Special Easy And Beautiful Rangoli Designs Photos -

maha shivratri special floral rangoli design
फूलों वाली रंगोली तो हमेशा से ही लोगों की पहली पसंद रही है। इस रंगोली को बनाने के लिए आपको बस रंग-बिरंगे फूल चाहिए और आप इसे जैसा चाहें बना सकते हैं। खासतौर से अगर आप शिवरात्रि के दिन बना रहे हैं तो आपको फूल के साथ स्वास्तिक वाली रंगोली ट्राई करनी चाहिए।

shivling rangoli designs photo
शिवलिंग वाली रंगोली की महाशिवरात्रि के दिन डिमांड बढ़ जाती है। इस रंगोली के साथ पत्ते, चंद्रमा और फूल भी बनाकर भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता है। इसे बनाने में ज्यादा समय और रंग की भी जरूरत नहीं पड़ने वाली है।

kolam rangoli designs for shivratri
कोलम रंगोली दक्षिण भारत में तो काफी मशहूर है ही लेकिन आजकल उत्तर भारत में भी लोग तीज-त्योहार पर इस तरह की रंगोली से अपना घर सजा रहे हैं। ऐसे में अगर आप शिवरात्रि के दिन रंगोली बना रहे हैं तो आपको ये डिजाइन जरूर ट्राई करना चाहिए।

peacock rangoli designs for mahashivratri
मोर वाली रंगोली भला किसे नहीं पसंद। इस तरह की रंगोली घर के आंगन में मंदिर के सामने बड़ी प्यारी लगती है। शिव भक्तों के लिए ये डिजाइन परफेक्ट है।

belpatra rangoli design
महादेव की बेलपत्र बेहद प्रिय है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन आपको बेलपत्र की रंगोली जरूर बनानी चाहिए। इस रंगोली को बनाकर आप अपने घर के आंगन की शोभा बढ़ाएंगे।
