Maha Shivratri 2025 Mehndi Designs Photo, Shivratri Ki Mehndi, Shiv Parvati Mehndi Designs, Belpatra Mehndi Images: हैप्पी महाशिवरात्रि दोस्तों! आज का दिन को भोलेनाथ के भक्तों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। आज महाशिवरात्रि है। इस साल को महाकुंभ का आखिरी शाही स्नान भी महाशिवरात्रि के दिन है। इस दिन सुबह-सुबह स्नान आदि भक्त भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं। व्रत रखा जाता है तो जलाभिषेक किया जाता है। महिलाएं भी भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अपने हाथों में शिवलिंग, बेलपत्र आदि की मेहंदी रचाती हैं। अगर आपको भी अपने हाथों में महाशिवरात्रि की खास मेहंदी लगानी है तो यहां पर एक से बढ़कर एक डिजाइन्स मौजूद हैं।
Mehndi Designs For Mahashivratri 2025-

full hand mehndi designs for maha shivratri 2025
अगर आपको महाशिवरात्रि के दिन भरे-भरे हाथ चाहिए तो आप फ्रंट हैंथ की ऐसी मेहंदी पसंद कर सकती हैं। ये आपके गोरे हाथों पर रचकर आपकी खूबसूरती बढ़ाएगी। इसे बनाना भी आसान है बस आपको इस डिजाइन के बीचों बीत एक शिवलिंग बनाना है और हथेली के नीचे ऊँ लिखना है।

shivling mehndi designs images
शिवलिंग वाली मेहंदी की डिमांड भी इन दिनों बढ़ गई हैं। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा तो होती ही है, लेकिन इसे ही मेहंदी के डिजाइन की तरह हथेली पर रचाया जाए तो ये बड़ा प्यारा लगेगा। इस तरह की मेहंदी आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देगी।

shiv parvati mehndi designs
भगवान शिव और माता पार्वती की मेहंदी बनानी है तो आप इस तस्वीर को देख सकते हैं। यहां माता अपने प्रभु की पूजा करती नजर आ रही हैं। ये मेहंदी का डिजाइन महाशिवरात्रि के दिन लगाकर आप भोले बाबा की प्रिय भक्त बन सकती हैं।

mahadev mehndi design
महादेव की तस्वीर तो आपके दिल में है हीं, लेकिन एक भक्त के हाथ में अगर महादेव की तस्वीर वाली मेहंदी हो तो इससे अच्छा और क्या होगा। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ के भक्तों के लिए ये मेहंदी का डिजाइन एकदम परफेक्ट है।

shiv shakti mehndi design
महाशिवरात्रि के दिन अगर आपको ज्यादा भरे-भरे हाथ नहीं चाहिए तो आप अपनी हथेली पर शिवलिंग बनाकर, साथ में 2-4 घंटे की फोटो बनाकर शिव लिख सकती हैं। इस तस्वीर को कॉपी करना भी आसान है। इस तरह की मेहंदी बच्चों के हाथों पर भी खूब खिलती है।
