लाइफस्टाइल

Love Shayari: इश्क का रंग होगा चटक, अपने महबूब को भेजें ये खूबसूरत लव शायरी

Love Shayari 2 line (प्यार भरी शायरी दो लाइन): शेर-ओ-शायरी की खासियत यह है कि यह सरल भाषा में गहरी बात कह जाती है। इसमें न कोई कृत्रिमता होती है, न बनावट। बस एक सच्ची भावना होती है, जो पढ़ने वाले के दिल तक सीधे पहुंच जाती है। अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं तो ये लव शायरी आपको जरूर पसंद आएंगी:

Image

रोमांटिंक लव शायरी ( Photo: iStock)

Love Shayari 2 line in Hindi: किसी से अगर अपने दिल का हाल बयां करना हो तो सबसे अच्छा जरिया शायरी को माना जाता है। इश्क के मामले में तो ये शायरी बहुत काम आती है। दरअसल प्यार के हर्फों में डूबी शायरी दिल की सबसे गहरी और खूबसूरत अभिव्यक्ति है। शायरियों में जब शब्द भावनाओं के साथ मिलते हैं, तो एक साधारण पंक्ति भी दिल को छू जाती है। यह शायरी प्रेम की मिठास, बिछोह का दर्द, इंतजार की बेचैनी, वफादारी की मिसाल और जुदाई की पीड़ा को कुछ लफ्जों में ङी समेट लेती है।

शेर-ओ-शायरी की खासियत यह है कि यह सरल भाषा में गहरी बात कह जाती है। इसमें न कोई कृत्रिमता होती है, न बनावट। बस एक सच्ची भावना होती है, जो पढ़ने वाले के दिल तक सीधे पहुंच जाती है। अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं तो ये लव शायरी आपको जरूर पसंद आएंगी:

खूबसूरत दो लाइन शायरी हिंदी में ( Beautiful Love Shayari 2 Line in Hindi)

1. दिल से तुम्हारा ख्याल जाता नहीं

तुम्हारे सिवा कोई और याद आता नहीं

2. तू दूर है मगर दिल के बहुत पास है,

तेरा प्यार मेरे लिए बहुत ही खास है

हर लम्हा तुझे याद करते हैं,

क्योंकि तू ही मेरी हर खुशी का एहसास है

3. किसी को फूल देना मात्र ही प्यार नहीं है

उसका फूलों की तरह ख्याल रखना प्यार है

4. सर्दियों की धूप सी राहत हो तुम,

मेरे लिए चाय के कप सी चाहत हो तुम

गुजरते हैं यूँ तो लम्हें तमाम लेकिन,

सुकून भरे लम्हों की हसरत हो तुम

5. हर फिजा में तेरा ही रंग है

तू दूर रह कर भी हर पल मेरे संग है

6. जो मैं रुठ जाऊं,

तो तुम मना लेना

कुछ न कहना,

बस सीने से लगा लेना

7. मैं चाहूं तो भी शायद न लिख पाऊं उन लफ्जों को

जिन्हें पढ़कर तुम जान जाओ मुझे कितना प्यार है तुमसे

8. बढ़ती उम्र में ये दिल न जाने क्यों जवान हो रहा है,

पहले था जिद्दी मिज़ाज, अब ये आसान हो रहा है

जब थी उम्र बहकने की, तो लगा नहीं किसी से ये,

अब सम्भलने की उम्र में ये दिल शैतान हो रहा है

9. तुम्हारा होना ही मेरे लिए सबसे खूबसूरत एहसास है

तुम पास होते हो तो लगता है कि सारी दुनिया मेरे पास है

10. तुम्हें याद रखने का मेरा अंदाज थोड़ा निराला है,

मैंने तुम्हें तस्वीरों में नहीं, शब्दों में सम्भाला है

कभी लिख दी दो लाइन की शायरी तुम पर,

तो कभी तुम्हारी यादों में पूरा खाली पन्ना ही भर डाला है

11. औरों की तरह हम नहीं लिखते हैं डायरियां

बस याद तुम्हारी आती है और बन जाती है शायरियां

12. तुम मेरे चेहरे की वो मुस्कान हो,

जिसे देखकर हर कोई पूछता है

आखिर कौन है वो

13. मोहब्बत का शौक ही किसे था मेरी जान

तुम पास आते गए और मोहब्बत होती गई

14. लोग अपनी जिंदगी से बहुत प्यार करते हैं

पर हम अपनी जिंदगी से ज्यादा तुझसे प्यार करते हैं

15. ख्वाहिश इतनी है कि,

कुछ ऐसा मेरा नसीब हो

वक्त चाहे जैसा भी हो,

बस तुम मेरे करीब हो

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article