Lohri Special Recipes 2025: सरसों का साग तो पंजाबी दाल तड़का.. लोहड़ी की शाम बनाएं ये 5 पंजाबी डिशेज, तारीफ करते नहीं थकेंगे मेहमान, दिल भी करेगा बल्ले-बल्ले

Punjabi Dishes For Lohri 2025 (लोहड़ी रेसिपी इन हिंदी): आज लोहड़ी हैं और इसे लेकर लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस खास मौके पर घर-घर में पंजाबी डिशेज बन रही है। यहां हम आपको उन 5 डिशेज के बारे में बता रहे हैं, जिनके बिना आपकी लोहड़ी अधूरी रह जाएगी। त्योहार के दिन आपको ये डिशेज बनाने ही चाहिए।

Punjabi Dishes For Lohri 2025 (लोहड़ी रेसिपी हिंदी में): देशभर में आज लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। लोहड़ी खुशियों का त्योहार है, जो मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले मनाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन से ही ठंड का प्रकोप कम और रातें छोटी होने लगती हैं। ये त्योहार सिखों और पंजाबियों के लिए सबसे खास है। इस खास मौके पर घर सजाए जाते हैं, रंगोली बनती है और साथ ही बनते हैं तरह-तरह के पकवान। पंजाबी डिशेज के तो वैसे भी लोग दीवाने हैं और इस खास मौके पर ट्रेडिशनल पंजाबी डिश बनाने की परंपरा है। इन डिशेज को खाकर दिल खुश हो जाता है। तो आइये यहां आपको लोहड़ी के टॉप 5 डिशेज के बारे में बताते हैं।

lohri 2025 special dishes recipe in hindi

सरसों का साग

लोहड़ी की बात हो और सरसों का साग न बने, ये तो हो ही नहीं सकता। सरसों का साग बनाने के लिए सरसों के पत्ते, बथुआ, पालक, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, घी, नमक, जीरा की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सरसों के पत्तों और दूसरे साग को उबालकर उसे मिक्सी में पीस लें। फिर घी में तड़का लगाकर उसे अच्छे से पकाएं। इसके साथ मक्के की रोटी और सफेद मक्खन परोसें।

End of Feed