लाइफस्टाइल

Miss Universe 2023: भारत की ये हसीना बनेगी विश्व सुंदरी? कमल मुकुट तो मछली कट घागरा में दिखाई नए दौर की झलक

Miss Universe 2023: मिस यूनिवर्स 2023 के मंच पर भारत के चंडीगढ से मॉडल श्वेता शारदा अपने हुस्न तो सूझ-बूझ का बेहतरीन प्रदर्शन कर रहीं हैं। श्वेता ने कॉस्ट्यूम राउंड के लिए शानदार सा बोल्ड लुक वाला लहंगा ब्लाउज फ्लॉन्ट किया। जाने कौन हैं श्वेता शारदा, मिस यूनिर्वस में श्वेता ने कैसे भारत का नाम रोशन किया।

Image

Liva miss diva universe 2023 india shweta sharda miss universe height national costume round india

Miss Universe 2023 Shweta Sharda India: अल साल्वाडोर देश की राजधानी सैन साल्वाडोर के जोस एहोल्फो पिनेडा एरिना में इस साल विश्व का 72 वां मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट हो रहा है। भारत के चंडीगढ़ से इस साल फैशन और ब्यूटी के वैश्विक पैमानो पर देश का नाम रोशन करने की कमान श्वेता शारदा के हाथ में है। मिस दीवा यूनिर्वस की विनर मॉडल श्वेता शारदा ने कॉस्ट्यूम राउंड में भारत की बेहतरीन पेश की। यहां देखें श्वेता शारदा ने क्या पहना था।

Miss Universe 2023

Miss Universe 2023

Miss Universe 2023 Top 5 India Shweta Sharda

श्वेता शारदा ने मिस यूनिर्वस के नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में देवी अप्सरा का सुनहरा लुक बखूबी फ्लॉन्ट किया। श्वेता का स्लिट पैर्टन फिश मर्मेड कट ड्रेस खास भारतीय डिजाइनर निधि याशा ने डिजाइन किया था। गोल्डन गर्ल श्वेता की बोल्ड लुक वाली लहंगा ब्लाउज ड्रेस संग खास मुकुट भी बहुत ही ज्यादा बेहतरीन लग रहा था। नए भारत की आज की भारतीय नारी की छवि दिखाती इस ड्रेस में नए अंदाज से भारत के बारे में बताया गया है।

Shweta Sharda

Shweta Sharda

गोल्ड तार के मुकुट पर कमल का डिजाइन बना है, जो भारत के एक साथ रहते धर्म और अलग अलग संस्कृति से आए लोगों के बारे में बताता है। वहीं लहंगे पर खास एम्ब्रॉयडरी का वर्क है, जिसपर भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर बना है। फिश कट बॉडी फिट ऑर्गेंजा लहंगा के साथ ट्रेल भी कमाल लग रही है। श्वेता की इस ड्रेस में खास भारत की शक्ति, विविधता, लचक, अखंडता के बारे में दर्शाया गया है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article