बिहार का स्वाद, घर पर आजमाएं लोकप्रिय बिहारी रेसिपीज, स्वाद और संस्कृति का अनोखा संगम

Bihar Food Culture: बिहार में 2025 विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं, लेकिन इस बीच राज्य की समृद्ध खानपान की संस्कृति पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। बिहार का खाना ना केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इन्हें बनाना भी बेहद आसान होता है। इस लेख में हम बिहार के कुछ प्रमुख व्यंजनों के बारे में डिटेल में बताएंगे ताकि आप भी अपने घर पर इनका मजा ले सकें।

Bihar cuisine: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने वादे और नारे लेकर मैदान में हैं। लेकिन इस हलचल के बीच, बिहार की एक और खासियत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, यह है बिहार का भोजन। बिहार की खाद्य संस्कृति समृद्ध, विविध और ऐतिहासिक है। यहां के व्यंजन ना केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि इनका इतिहास भी गहरा है। आइए, हम कुछ लोकप्रिय बिहारी व्यंजनों पर नजर डालते हैं, जिन्हें आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं।

Bihar food culture

Bihar food culture

1. लिट्टी चोखा

लिट्टी चोखा बिहार का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन है। इसे गेहूं के आटे में भुना हुआ सत्तू और मसाला भरकर बनाया जाता है। इसे चोखा के साथ परोसा जाता है, जिसमें भुना हुआ बैंगन, टमाटर और आलू शामिल होते हैं। इसे बनाना आसान है और यह स्वाद में लाजवाब है।

End of Feed