Lifestyle Habits For Child Obesity: पिज्जा-बर्गर खाकर बढ़ता जा रहा है बच्चों का वजन? अभी से अपनाएं ये हेल्दी आदतें, मोटापा होगा कम

Lifestyle Habits For Child Obesity (बच्चों में मोटापा कैसे कम करें): खराब खानपान, बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण इन दिनों बच्चों में मोटापे की समस्या काफी बढ़ रही है। ऐसे में जल्द से जल्द मोटापे के शिकार बच्चों को इन आदतों को अपना लेना चाहिए। देखें बच्चों में मोटापा कम कैसे करें।

Lifestyle Habits For Child Obesity (बच्चों में मोटापा कैसे कम करें): आज के दौर में बच्चों में बढ़ता मोटापा चिंता का विषय बन गया है। खराब खानपान की आदतें, बिगड़ी लाइफस्टाइल, खाने-सोने का गलत समय, स्क्रीन टाइम, गैजेट्स पर निर्भरता और आउटडोर गेम्स से दूरी आदि के कारण छोटी उम्र में ही बच्चे मोटापे का शिकार हो रहे हैं। बच्चों को मोटापे से बचाने के लिए स्वस्थ आदतें अपनाना जरूरी है। एक्सपर्ट का मानना है कि स्वस्थ खानपान, नियमित व्यायाम और जागरूकता से बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है।

Lifestyle Habits For Child Obesity (Photo Credit - Istock)

पीढ़ी दर पीढ़ी हुआ दिक्कत में इजाफा

रिपोर्ट्स बताती हैं कि आज की पीढ़ी में बच्चों की आदतों में आए बदलावों के कारण वे अपनी पिछली पीढ़ी की तुलना में बीमारियों और मोटापे के बड़े जोखिम से घिर चुके हैं। असल में पिछली पीढ़ी की जीवनशैली बच्चों को मोटापे से बचाने में बहुत सक्षम थी। पुराने समय में इंटरनेट की दुनिया से बच्चे दूर रहते थे और कई खेल खेले जाते थे, जैसे कबड्डी, खो-खो, गेटिस, पकड़ा-पकड़ी, लंगड़ी, गिल्ली-डंडा, परछाई पर पशु-पक्षियों की आकृति बनाना आदि। ये सब बच्चों को भरपूर शारीरिक गतिविधि प्रदान करते थे, जिससे उनका वजन नियंत्रित रहता था और वे स्वस्थ रहते थे। हालांकि, आज के समय में बच्चों की दुनिया, मोबाइल, लैपटॉप जैसे गैजेट्स में उलझकर रह गई है।

End of Feed