लाइफस्टाइल

Leopard Print Fashion Trend 2025: पोल्का डॉट, फूल, पत्ती प्रिंट का गया जमाना, अब तेंदुआ बनीं फिरतीं हैं स्टाइलिश गर्ल्स, ट्रेंडी लुक के लिए करें ट्राई

Leopard Print Fashion Trend 2025: ट्रेंड्स फॉलो करने के शौकीन हैं, तो आपके लिए लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स में वायरल लेपर्ड प्रिंट की ड्रेस, एक्सेसरीज तो जूते-चप्पल फ्लॉन्ट करना बेस्ट हो सकता है। यहां देखें साल 2025 में क्या सबसे ज्यादा ट्रेंड में है, फैशनेबल लुक के लिए गर्ल्स क्या करें।

Image

Leopard Print Fashion Trend 2025

Leopard Print Fashion Trend 2025: फैशन इंडस्ट्री में वैसे तो हर रोज ही कुछ न कुछ बदलता रहता है। जिसमें कभी कभी कई सारी अतरंगी तो कभी गजब स्टाइलिश चीजें भी ट्रेंड में रहती है। ऐसा ही इन दिनों खास तरह की लेपर्ड प्रिंट के साथ हो रहा है। बॉलीवुड हसीनाओं से लेकर विदेशी सेलेब्स तक किसी न किसी तरह से इस प्रिंट को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। और अगर आप भी फैशन के ट्रेंड्स को फॉलो करते हैं, तो अब आपके लिए भी बोरिंग हुए फूल, पत्ती, पोल्का, चेक्स, लहरिया आदि प्रिंट को छोड़कर वायरल लेपर्ड या चीता प्रिंट फ्लॉन्ट करने का समय आ गया है। यहां देखें लेपर्ड प्रिंट में इन दिनों सबसे ट्रेंडी कौन सी चीजें हैं और आप उन्हें कैसे स्टाइल कर सकते हैं।

Most Trendy Leopard Print Pieces of 2025

कोट से लेकर फोन कवर तक

गर्ल्स ही नहीं इस वाले फैशन ट्रेंड को बॉयज भी खूब फॉलो करते हैं। लेपर्ड प्रिंट की चीजें अपने आप में ही काफी स्टाइलिश और रॉयल लुक देती है। ऐसे में इन दिनों लेपर्ड प्रिंट वाले कोट, जैकेट से लेकर फोन के कवर तक काफी ट्रेंडी हैं।

स्कार्फ तो टोपी का गजब है क्रेज

स्टाइलिश स्कार्फ तो बिनी कैप या हैट में भी अब लेपर्ड वाला प्रिंट ट्रेंड कर रहा है। प्रियंका चोपड़ा, हेली बीबर से लेकर कई इंटरनेशनल सेलेब्स तक ऐसे लुक्स फ्लॉन्ट करते हैं। आप भी उनसे इंस्पिरेशन लेकर अपना फैशन गेम स्ट्रांग कर सकते हैं।

ड्रेसेज और टॉप की सबसे ज्यादा डिमांड

लेपर्ड प्रिंट की ड्रेसेज और स्टाइलिश लुक वाले टॉप्स इन दिनों लगभग हर बॉलीवुड हसीना स्टाइल करती दिख रही है। आप लेपर्ड प्रिंट का गाउन तो मिनी ड्रेस, बॉडीकॉन ड्रेस आदि कुछ भी बूटस या हील्स के साथ पेयर अप कर सकते हैं और लुक 100 परसेंट क्लासी ही आएगा। मोनोक्रोम या सॉलिड बेस कलर में कार्गो पैंट्स तो डेनिम के साथ भी लेपर्ड प्रिंट के टॉप्स क्लासी लगते हैं।

साड़ी ने भी फॉलो किया ट्रेंड

ट्रेडिशनल साड़ियों की प्रिंट छोड़कर इन दिनों फैशन प्रेमी साड़ी, ब्लाउज तो सूट, लहंगे में भी लेपर्ड प्रिंट तलाश रहे हैं। बेशक ही फैशन का ये तड़का अपने आप में ही गजब कॉम्बिनेशन वाला है।

यहां तक पहुंचा ट्रेंडी प्रिंट

ड्रेस, टॉप ही नहीं बल्कि ये वाला ट्रेंडी प्रिंट इन दिनों इनर वियर में भी काफी डिमांड में है।

एक्सेसरीज भी ऐसी ही

न केवल कपड़े बल्कि लेपर्ड प्रिंट में बूट्स, हील्स, बैग्स तो ज्वेलरी भी बहुत ही ज्यादा ट्रेंडी है। अगर आप अपना कोई भी मोनोक्रोम लुक लेपर्ड प्रिंट एक्सेसरी के साथ पेयर अप करेंगे तो गजब लुक आएगा।

जरूर ही हर फैशन लवर को इस सीजन अपने स्टाइल गेम को और मजबूत करना ही चाहिए। आप भी जरूर ही लेपर्ड प्रिंट को गजब अंदाज के साथ स्टाइल करें बेशक हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article