लाइफस्टाइल

नए साल में बन जाएं फैशन क्वीन, स्टाइलिश गर्ल्स ट्राई करें बेस्ट-ट्रेंडी 5 हील डिजाइन्स

अगर आप फैशन लवर हैं और कपड़ों के साथ साथ ट्रेंडी फुटवियर्स फ्लॉन्ट करने का भी शौक रखती हैं। तो बता दें कि, साल 2026 में ये वाली हील्स की 5 डिजाइन्स सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहने वाली हैं। देखें ट्रेंडी, लेटेस्ट और क्लासी लुक वाली हील्स की डिजाइन।

Image

Trendy Heels of 2026

अगर आप फैशन पसंद करती हैं और ट्रेंडी कपड़ों के साथ क्लासी फुटवियर भी पहनना चाहती हैं, तो 2026 के हील्स-शूज आपके लिए परफेक्ट हैं। अब ये हील्स सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में आराम और स्टाइल—दोनों को ध्यान में रखकर डिजाइन की जा रही हैं। पिछले कुछ सालों में जहां भारी डिजाइन और बहुत ऊंची हील्स का चलन था, वहीं अब डिजाइनर ऐसे जूते बना रहे हैं जो देखने में खूबसूरत हों और पहनने में भी आरामदायक हों। यानी 2026 में फैशन के साथ कम्फर्ट भी उतना ही जरूरी है। ऐसे में यहां देखें टॉप 5 ट्रेंडी फुटवियर डिजाइन्स ऑफ 2026

ट्रांसपेरेंट हील्स

Trendy Heels of 2026 (1)

Trendy Heels of 2026 (1)

इस साल ट्रेंड में ट्रांसपेरेंट जूते काफी पसंद किए जा रहे हैं। PVC से बने ये जूते पानी और रेत से खराब नहीं होते और हर मौसम में आराम से पहने जा सकते हैं। इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि ये हर तरह के कपड़ों के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं।

टी स्ट्रैप हील्स

Trendy Heels of 2026 (2)

Trendy Heels of 2026 (2)

टी-स्ट्रैप हील्स फिर से फैशन में लौट आई हैं। ये देखने में खूबसूरत होने के साथ-साथ मजबूत भी होती हैं। दिन हो या रात, इन्हें हर मौके पर पहना जा सकता है।

ग्लव पंप हील्स

ग्लव पंप्स उन लोगों के लिए हैं जो सिंपल और एलिगेंट स्टाइल पसंद करते हैं। ये पैरों को अच्छी तरह फिट होती हैं और लंबे कपड़ों के साथ बहुत अच्छी लगती हैं। इन्हें ब्लॉक हील या स्टिलेटो दोनों में पहना जा सकता है।

फ्लोरल मोटिफ हील्स

फ्लोरल मोटिफ हील्स 2026 के स्प्रिंग-समर फैशन शो में खास तौर पर नजर आईं। ये जूते स्टाइलिश होने के साथ पहनने में भी काफी आरामदायक हैं।

विंटेज शेप हील्स

विंटेज शेप हील्स, खासकर 1950 के दशक से प्रेरित डिजाइन, आज के फैशन के साथ मिलकर नया और अलग लुक देते हैं। ये हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से पहनने लायक होते हैं।

कुल मिलाकर, 2026 में जूते सिर्फ फैशन का हिस्सा नहीं रहेंगे, बल्कि स्टाइल के साथ आराम देने वाला जरूरी फैशन आइटम बनेंगे।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article