लाइफस्टाइल

EID Mehndi Designs: ससुराल में मना रही हैं पहली ईद, तो हाथों में रचाएं ये लेटेस्ट-ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स, बी-जान भी होंगी इंप्रेस

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 2, 2024, 04:32 PM IST

EID Mehndi Designs: ईद 10 या 11 अप्रैल को मनाई जाएगी। ऐसे में ईद के मौके पर होथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाएं ये ट्रेंडी और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स।

Image

Eid Mehndi Designs

EID Mehndi Designs: रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस पाक महीने के 29 या 30 दिनों के रोजे के बाद जब शव्वाल (Shawwal) का चांद नजर आता है, तब उसके अगले दिन रमजान ईद (Ramzan Eid) मनाई जाती है, जिसे ईद-अल-फितर (Eid-al-Fitr), ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) भी कहा जाता है। इस साल ईद 10 या 11 अप्रैल को मनाई जाएगी। ये मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। कोई भी त्योहार हो महिलाएं, लड़कियां या घर की औरतें मेहंदी जरूरी लगाती है। मेहंदी के बिना त्योहार अधूरा सा लगता है। ऐसे में अगर आप भी ईद के मौके पर हाथों पर मेहंदी रचाना चाहती हैं तो ये मेहंदी डिजाइन्स ट्राय कर सकती हैं। यहां देखें लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स।

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

Arabic Mehndi Design

Arabic Mehndi Design

अरेबिक मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इस मेहंदी डिजाइन में फूलों के साथ ज्योमेट्रिप शेप का डिजाइन बना होता है। अगर आप शादी के बाद ससुराल में पहली ईद मना रही हैं तो इस तरह के मेहंदी डिजाइन्स ट्राय कर सकती हैं।

मोरक्कन मेहंदी डिजाइन

Moroccan Mehndi Design

Moroccan Mehndi Design

हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप ईद के मौके पर मोरक्कन मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं। इसे लगाना बेहद आसान है।

अफ्रीकी मेहंदी डिजाइन

african mehndi designs

african mehndi designs

ये काफा यूनिक मेहंदी डिजाइन है। इनमें कई पैटर्न बनाए जाते हैं और साथ ही बीच में खाली जगह भी छोड़ा जाता है। ये हाथों में बेहद खूबसूरत लगते हैं।

मंडाला मेहंदी डिजाइन

mandala mehndi design

mandala mehndi design

ये काफी ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन है। अगर ईद के मौके पर आप कुछ यूनिक ट्राय करना चाहती हैं तो इस तरह की मेहंदी लगा सकती हैं। इसे लगाना भी बेहद आसान है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article