Latest Hairstyle (सावन लेटेस्ट हेयर स्टाइल फोटो): ट्रेडिशनल वियर के लुक में चार चांद लगाने के लिए बालों को क्लासी स्टाइल में संवारना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में अगर आप भी अपने सावन के सोलह श्रृंगार के साथ कोई बढ़िया सी हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं तो ये फिल्मी अंदाज वाली हेयर स्टाइल्स आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। जो बहुत सुंदर लुक देने के साथ साथ काफी ईजी भी हैं और इन्हें आप सूट, लहंगे से लेकर साड़ी या कोई भी ट्रेडिशनल वियर संग फ्लॉन्ट कर सकती हैं। शॉर्ट हेयर्स वाली गर्ल्स भी ये लेटेस्ट हेयर स्टाइल ट्राई करें।
Latest, Simple, Easy, Hairstyle Photo

Ponytail Hairstyle
स्लीक लुक वाली ब्रेडेड पोनीटेल का लुक वाकई बहुत ही ज्यादा खूबसूरत आता है। आप भी अपनी ट्रेडिशनल साड़ी या सूट संग दीपिका वाली ये वायरल हेयर स्टाइल ट्राई करें। आप चोटी के साथ कोई हेयर एक्सेसरी भी एड कर सकती हैं।

French Braid Hairstyle
फ्रेंच ब्रेड वाली ये मैसी लुक हेयर स्टाइल भी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। वेस्टर्न के साथ आप ये वाली हेयर स्टाइल ट्रेडिशनल वियर के साथ जमकर फ्लॉन्ट करें। शॉर्ट हेयर वाली गर्ल्स भी इस हेयर स्टाइल में एकदम कमाल लगेंगी।

Simple Hairstyle Photo
पफ लुक में ये ओपन हेयर्स वाली हेयरस्टाइल कभी भी फैशन से बाहर नहीं जा सकती है। आप भी बालों में सॉफ्ट कर्ल्स के साथ ऐसा स्लीक जमा ठमा लुक फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

Bun Hairstyle
गजरा बन वाली ये स्लीक हेयर स्टाइल साड़ी या सूट के साथ एकदम परफेक्ट लगती है। हर ब़ॉलीवुड हसीना इस तरह का मीडिल या साइड पार्टिशन वाला बन फ्लॉन्ट करती है। आप भी अपने बैड हेयर डे में ऐसा क्लासिक स्लीक लुक रिक्रिएट करें।

Gajra Hairstyle Latest
गजरा पैटर्न में ही ऐसी लंबी चोटी वाला हेयर स्टाइल काफी ट्रेन्डिंग है। अंबानी शादी में बहुत लेडीज ने ऐसा वाला ट्रेडिशनल एलिगेंट हेयर स्टाइल फ्लॉन्ट किया था। नीता अंबानी जैसे आप भी सावन की सिंपल साड़ी संग ऐसा हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
