लाइफस्टाइल

Latest Suit design: खूब ट्रेंड में हैं कुर्तियों की ये लेटेस्ट डिजाइन्स, करीना-आलिया का ये लुक तो हो रहा खूब वायरल

Latest Suit design (लेटेस्ट सूट डिजाइन): ऑफिस से लेकर शादी पार्टी तक में देसी ट्रे़डिशनल अवतार फ्लॉन्ट करना है। तो बॉलीवुड हीरोइनों के ये लेटेस्ट सूट डिजाइन्स आपको खूब पसंद आएंगे। देखें लेटेस्ट कुर्ती डिजाइन्स, गर्मियों के लिए कुर्ती, कुर्ती में पतले कैसे दिखें।

Image

Latest suit design for summer

Latest Suit design (लेटेस्ट सूट डिजाइन): गर्मियों के मौसम में खासतौर से साड़ी संभालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे मे किसी पार्टी या ऑफिस में पहनने के लिए देसी ट्रेडिशनल सूट एकदम ही परफेक्ट हो सकते हैं। इन दिनों बॉलीवुड की करीना से लेकर आलिया-जान्हवी तक हर कोई बहुत ही लेटेस्ट डिजाइन की कुर्ती-सूट में स्पॉट होती हैं। तो अगर आप भी कुर्तियों की फैन हैं तो गर्मी वाले इस मौसम में आपको भी टॉप हिरोइनों के सूट लुक्स रिक्रिएट करने ही चाहिए। यहां देखें लेटेस्ट सूट डिजाइन, कुर्ती डिजाइन फोटो।

लेटेस्ट सूट डिजाइन, Latest Suit design kurti for summer

Kaftan Dress for Summer

Kaftan Dress for Summer

करीना कपूर का काफ्तान ड्रेस इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। गर्मियों में कूल और स्टाइलिश लुक देने के लिए लेडीज काफ्तान जरूर ट्राई करें। गर्मियों में पहनने के साथ साथ काफ्तान ड्रेस प्रेगनेंट लेडीज तो फैट लेडीज के पहनने भी बेस्ट है। आप करीना के ये तीनों डिजाइनर काफ्तान सूट ट्राई कर सकती हैं।

Latest Kurti design

Latest Kurti design

सारा अली खान का ऑर्गेंजा सिल्क वाला शरारा और शॉर्ट कुर्ती सेट भी बहुत ज्यादा प्यारा लुक दे रहा है। वहीं देसी ट्रे़डिशनल फील वाला साटन सिल्क जरी गोटा चूड़ीदार और कुर्ती का कॉम्बिनेशन भी कुछ कम नहीं है। गर्ल्स जरूर ही सारा अली खान के सूट लुक्स से इंस्पायर हो सकती हैं।

Alia Bhatt Suit design

Alia Bhatt Suit design

आलिया भट्ट की साड़ियों से लेकर सूट तक का फैशन खूब ट्रेंड में रहता है। गर्मियों के हिसाब से आलिया की ऑर्गेंजा कुर्ती, डीप वी नेक की कॉटन सिल्क कुर्ती और साटन का को-ऑर्ड सेट सब एकदम एक से बढ़कर एक है। कूल और क्यूट लुक के लिए आपको जरूर ही ऑफिस तक में आलिया वाला लुक ट्राई करना ही चाहिए।

Sonam Bajwa Kurti collection

Sonam Bajwa Kurti collection

सूट के मामले में पंजाबी सोनम बाजवा का बेशक कोई मुकाबला नहीं है, सोनम के पास आपको सूट तो लेटेस्ट कुर्तियों की डिजाइन्स का भंडार मिलेगा। ऐसे में सोनम का लेटेस्ट नीले रंग का पोल्का डॉट सूट तो ऑर्गेंजा का दुपट्टा गर्मियों के लिए बेस्ट है। वहीं बहुत सारे कीहोल वाली नेक की ग्रीन कुर्ती भी काफी डिजाइनर आर्टिकल है।

Latest suit design

Latest suit design

देसी हसीनाओं के साथ साथ पाकिस्तानी ब्यूटी क्वीन्स के सूट लुक्स भी खूब फेमस हैं। हानिया आमिर की जालीदार कुर्ती के साथ साथ माहिरा खान की कट स्लीव्स वाली कॉटन कुर्ती का भी वाकई कोई जवाब नहीं। गर्मियों में कूल और स्लिम लुक के लिए आपको जरूर ही कुर्तियों के ये लेटेस्ट डिजाइन्स ट्राई करने ही चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article