Rangoli Design Raksha Bandhan (रक्षा बंधन रंगोली डिजाइन फोटो): भाई-बहन के बीच का रिश्ता बहुत ही ज्यादा खास होता है, लड़ाई-झगड़े के साथ जिस रिश्ते में निस्वार्थ प्रेम और स्नेह का भाव हो उसी रिश्ते को भाई बहन का रिश्ता कहते हैं। और इसी खास रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल रक्षा बंधन का खास त्योहार मनाया जाता है। इस साल राखी सोमवार 19 अगस्त को मनाई जाएगी, ऐसे में अगर आप भी अपने भाई या बहन के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं। तो आंगन में त्योहारों की स्पेशल रंगोली बनाना एकदम ही बेस्ट हो सकता है। त्योहार पर बेशक ही रंगोली के रंगों से आंगन और रिश्ते एकदम खिल जाते हैं। देखें लेटेस्ट सिंपल, इजी, रंगोली डिजाइन फोटो, रक्षा बंधन 2024 रंगोली डिजाइन नई।
रंगोली डिजाइन फोटो, Rangoli Design Images for Raksha Bandhan 2024

Raksha Bandhan Rangoli design
राखी पर कोई बहुत ही क्लासी और सुंदर डिजाइन की रंगोली बनानी है, तो ये वाली प्यारी सी रंगोली का डिजाइन हर किसी को ही खुब पसंद आएगा। पीले रंग के गोले के साथ ऐसा रंगीन राखी का फूल और मोर पंख का डिजाइन अपने आप में ही बहुत खास है।

Rakhi for Brother Rangoli
भाई के लिए स्पेशल रंगोली बनानी है, तो ये वाली तिरंगा रंगोली का डिजाइन भी कुछ कम नहीं है। अगर आप बिगिनर हैं, तो फिर तो आपके लिए ये वाली सिंपल और सुंदर रंगोली का डिजाइन सबसे ज्यादा बढ़िया हो सकता है।

Simple Rangoli design
बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और मल्टीकलर लुक वाली इस रक्षा बंधन स्पेशल रंगोली का तो वाकई कोई जवाब नहीं है। आप ऐसी वाली रंगोली सिंपल स्टाइल में चूड़ियों और काटे का इस्तेमाल करके भी बना सकते हैं। बीच में आप असली फूलों से भी हैप्पी राखी या रक्षा बंधन लिख सकते हैं, लुक एकदम ही खिला खिला आएगा।

Happy Rakhi 2024
पान के पत्ते और राखी वाली ये सुंदर हैप्पी राखी की रंगोली का डिडाइन भी काफी ट्रेंडी है। आप ऐसे सिंपल स्टाइल में चावल और कुमकुम के लिए पान का असली पत्ता भी लगा सकते हैं। वहीं दीये से आप रंगोली को बढ़िया तरीके से डेकोरेट भी कर सकते हैं।

Raksha Bandhan ki Rangoli easy
राखी के त्योहार पर बहुत ही ज्यादा सुंदर लुक की रंगोली से अपना आंगन सजाना है तो ये वाली डिजाइन एकदम ही परफेक्ट है। ऐसी सेमी सर्कल वाली रंगोली का डिजाइन इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। जरूर ही आपको इस राखी इन सारी लेटेस्ट रंगोली की डिजाइन फोटो में से अपनी पसंद की रंगोली का डिजाइन सेलेक्ट कर ही लेना चाहिए।
