लाइफस्टाइल

Latest Rakhi Designs: भाई की कलाई पर बांधे ऐसे डिजाइन की राखी.. देखें कलावा राखी ही नहीं राखी के सबसे लेटेस्ट डिजाइन के फोटोज

Latest Rakhi Design (राखी डिजाइन): राखी के त्योहार पर प्यारे भाई की कलाई पर सबसे गजब डिजाइन की राखी बांधनी है, तो फिर ये वाली लेटेस्ट डिजाइन की राखियां बेस्ट हो सकती हैं। यहां देखें लेटेस्ट राखी डिजाइन 2024, भाई के लिए राखी डिजाइन फोटो, राखी डिजाइन नई, राखी बनाने का तरीका।

Image

Latest Rakhi Design 2024

Latest Rakhi Design (राखी डिजाइन): भाई-बहन के बीच का रिश्ता बेहद ही खास होता है, खट्टी-मीठी नोक झोंक के साथ बहुत सारे प्यार वाला ये रिश्ता जिंदगी में अपनी अनोखी महत्ता रखता है। ऐसे में भाई और बहन के इस प्यारे से रिश्ते का जश्न मनाने के लिए और उम्र भर साथ देने का वादा निभाने के लिए हर साल हिंदू परिवारों में राखी का त्योहार मनाया जाता है। जिस दिन बहने अपने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधती हैं। इस साल राखी का त्योहार सोमवार 19 अगस्त के दिन मना जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी रक्षा बंधन पर अपने भैया के हाथ पर सबसे सुंदर लुक वाली राखी बांधना चाहते हैं। तो वाली राखियों का लेटेस्ट डिजाइन बेस्ट है, यहां देखें राखी डिजाइन फोटो नई, रक्षा बंधन 2024

राखी की डिजाइन नई फोटो, Latest Rakhi Design Photo

Evil Eye Latest Rakhi Design

Evil Eye Latest Rakhi Design

भाई के लिए बढ़िया वाली राखी का डिजाइन तलाश रही हैं, तो नज़र बट्टू लुक वाली पर्ल मोती और डायमंड से लदी क्लासी राखी का डिजाइन बेहतरीन हो सकता है। इस पैटर्न में इन दिनों कई सारी ब्रेसलेट स्टाइल की राखी भी ट्रेंड कर रही है।

Latest Rakhi Design

Latest Rakhi Design

भाई और भाभी दोनों के लिए ही ऐसी कुंदन मोती तो सफेद पर्ल वाली ट्रेडिशनल स्टाइल की राखी का डिजाइन खूब सुंदर लगेगा। त्योहार पर लाल और हरे रंग दोनों कमाल लगते हैं, ऐसे में ये दोनों ही डिजाइन्स काफी गजब है।

Silver Rakhi Design

Silver Rakhi Design

भाई के लिए कोई बहुत ही ज्यादा खास राखी का डिजाइन चाहिए तो ये चांदी की राखी एकदम ही जबरदस्त है। चांदी की राखी आपके भाई की कलाई पर खूब सजेगी, ऐसे में पुरानी स्टाइल नहीं ऐसे वाली नई डिजाइन बेस्ट है इसे जरूर ट्राई करें।

Diamond Rakhi Design Photo

Diamond Rakhi Design Photo

ब्लश पिंक डायमंड की ये वाली राखी डिजाइन भी एकदम ही जबरदस्त है। सिंपल और एलिगेंट लुक वाली ये राखी आपके भाई और भाभी दोनों के हाथों पर बहुत ही ज्यादा प्यारी लगेगी।

Rakhi For Brother

Rakhi For Brother

कान्हा जी से लेकर गणेश जी तो रुद्राक्ष या डमरू आदि की राखियां भी इन दिनों काफी ट्रेंडी है। छोटे भाई के लिए भी आप कार्टून वाली राखियां ला सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article