Latest Kurti design for Eid (ईद 2024 लेटेस्ट कुर्ती डिजाइन): तीज त्योहार किसी भी धर्म का हो.. जब तक फेस्टिवल्स पर घर की बहू- बेटियां थोड़ा सज संवरकर हंसी ठिठोली नहीं कर लेती। बेशक ही त्योहार पर सजने का अलग ही मजा होता है, तो ईद के खास मौके पर अगर आप भी शानदार अंदाज में तैयार होना चाहती हैं। तो ईद के लिए ये लेटेस्ट डिजाइन के सूट सबसे ज्यादा बेहतरीन हो सकते हैं, ईद पर चिकनकारी से लेकर शरारा सूट तक की ये लेटेस्ट फिल्मी कलेक्शन देख आपके शौहर भी फिर दिल हार बैठेंगे। देखें लेटेस्ट कुर्ती डिजाइन्स, सूट फोटो।
कुर्ती डिजाइन लेटेस्ट, Summer Latest Kurti design Photo for Eid 2024

Lucknowi Kurti Design
लखनवी कुर्तों का क्रेज भी इन दिनों खूब जोरों पर है, ऐसे में गर्मियों में ईद के लिए ये ब्राइट रंगों वाले लखनवी वर्क के कुर्ते एकदम ही बेस्ट रहेंगे। आप इस तरह की कुर्तियों को लेगिंग या प्लाजो के साथ स्टाइल करेंगी तो लुक एकदम ही खिला खिला आएगा। हैवी ज्वेलरी के साथ त्योहार पर सिंपल एलिगेंट लुक के लिए ये कुर्तियां बेस्ट हैं।

Chikankari Kurti for Summer
चिकनकारी कुर्तियां लुक में काफी सिंपल मगर रॉयल फील देती हैं। इस तरह की कुर्तियों को आप हैवी वर्क शरारा तो टाइट फिटिंग पैंट्स के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ बोहो लुक में कुर्ती स्टाइल करेंगी तो लुक और गजब आएगा।

Organza Kurti
ऑर्गेंजा पैटर्न की कुर्तियां भी इन दिनों खूब फैशन में हैं। करीना का गोटा पत्ती वर्क सूट और उसके साथ वाला ऑर्गेंजा के दुपट्टे का कॉम्बिनेशन बेशक ही एकदम कमाल का है। गर्ल्स ऐसी कुर्तियां हैवी ईयररिंग्स या मांग टीके के साथ फ्लॉन्ट करें।

Silk Kurti design
सिल्क पैटर्न की ये हैवी ज़री, जरदोज़ी वर्क की कुर्तियों का फैशन भी कमाल का है। ईद के मौके पर ये तीनों ही लुक्स सबसे ज्यादा अलग हटके लगेंगे। इन दिनों टाइट चूड़ीदार सलवार का फैशन फिर लौट आया है, आप स्ट्रेट कुर्ती तो अनारकली संग वैसी ही सलवार पहन सकती हैं।

Sharara Kurti Designs
शरारा पैटर्न की ये कुर्तियां भी ईद के लिए परफेक्ट रहेंगी। आप ये तीनों तरह के सूट सेट्स का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं। जरूर ही ईद पर आपको ऐसा ही कोई शानदार सा लुक फ्लॉन्ट करना चाहिए।
