Kurti Design for Summer (कुर्ती की डिजाइन): गर्मियों के मौसम में ढीले-ढाले तो लाइट वेट वाले कपड़े पहनना सबसे बेस्ट होता है। हालांकि इन सिंपल स्टाइल वाले कपड़ों में फैशन का तड़का लगाना है, तो गर्ल्स गर्मियों में ऐसे स्टाइल की कुर्तियां पहन सकती हैं। गर्मियों में केवल कॉटन ही नहीं बल्कि ऑर्गेंजा तो चिकनकारी की कुर्तियां भी बेहतरीन लुक देती हैं। जिन्हें आप बढ़िया फिल्मी अंदाज वाली पटियाला सलवार तो लेगिंग या प्लाजो संग पहन सकती हैं। देखें लेटेस्ट कुर्ती की डिजाइन, गर्मियों में कौन से कपड़े पहने और बेस्ट सूट कलेक्शन।
latest kurti design for summer
Latest kurti design for summer suit collection
गर्मियों में चिकनकारी तो लखनवी पैटर्न की कुर्तियां पहनना एकदम ही बेस्ट हैं, आप ऐसी कुर्तियों को अलग अलग तरह की सलवारों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। पेस्टल शेड की तो वाइट कलर की कुर्तियां इस मौसम में तो इस स्टाइल में सबसे ज्यादा अच्छी लगती हैं। जिन्हें आप रंग-बिरंगे तो हैवी वर्क दुपट्टों के साथ भी फ्लॉन्ट कर सकती हैं।
गर्मी के मौसम में सफेद रंग के कपड़े सबसे ज्यादा लाइट वेट और कमफर्टेबल लगते हैं। ऐसे में इस समर सीजन को और फैशनेबल बनाने के लिए आप इन तीनों ही तरह की कुर्ती का डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। स्ट्रेट तो अनारकली तीनों ही तरह की कुर्तियां खूब सुंदर लुक दे रही हैं।
गर्मियों में कॉटन के कपड़े खूब खिला खिला लुक देते हैं, ऐसे में शॉर्ट कुर्ती तो कुर्ती पेन्ट के सेट दोनों ही ट्राई किए जा सकते हैं। आप भी ऐसी नई नई डिजाइन की कुर्तियों को क्लासी लुक के लिए पेन्ट तो शरारा या प्लाजो के साथ कैरी कर सकती हैं। ऑफिस वाली लड़कियों के लिए इस तरह के सूट अच्छे लगते हैं।
ऑर्गेंजा की कुर्तियां इन दिनों खूब फैशन में हैं, आलिया से लेकर कियाया तो दीपिका तक सारी बॉलीवुड हिरोइनें ऐसे ही सिंपल एलिगेंट लुक वाली कुर्तियां पहन रही हैं। आप भी गर्मियों के मौसम में ऐसे लुक वाली कुर्ती की डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
चंदेरी और फुलकारी वर्क की सिंपल और सादा सुंदर लुक देने वाली ऐसी कुर्तियों के भी क्या ही कहनें। आप इन्हें बिना दुपट्टों के भी कैरी करेंगी तो अच्छा लुक आएगा, ऑफिस तो पार्टीज में भी देसी ट्रेडिशनल लुक के लिए ऐसे सूट अच्छे लगते हैं। जरूर ही आपको गर्मियों के लिए ऐसे सूट अपनी अलमारी में रखने ही चाहिए।
