Lehenga Design For Haldi-Mehndi: शादी वाले सीजन में दुल्हन या दुल्हन की मां, बहन, सहेली के पहनने के लिए लिए पुराने हरे-पीले छोड़ इन दिनों नए नए लहंगों के डिजाइन खूब वायरल हो रहे हैं। आलिया भट्ट से लेकर हाल ही में दुल्हन बनीं सोनाक्षी सिन्हा तक ने शादी की रस्मों में बहुत ही गजब लुक वाले लहंगे पहने थे। इन दिनों चिकनकारी तो बनारसी लहंगों से लेकर ऑर्गेंजा मल्टीकलर तक के नए डिजाइन और रंगों वाले लहंगे सबसे ज्यादा डिमांड में हैं। जो हर ब्राइड तो ब्राइड्समेड को पसंद आएंगी ही आएंगे, देखें लेटेस्ट ट्रेन्डिंग लहंगा डिजाइन्स, हल्दी सेरेमनी लहंगा, मेहंदी की ड्रेस नई डिजाइन फोटो।
Latest Wedding Lehenga design Trending Collection

Banarasi Lehenga design
शादी ब्याह में रिच लुक वाले बनारसी लहंगे बहुत ही ज्यादा प्यारे लगते हैं। दुल्हन मेहंदी से लेकर हल्दी तक में इन तीनों ही डिजाइन्स के लहंगों का स्टाइल चुन सकते हैं। मल्टीकलर पैच वर्क लहंगा, बनारसी छापा लहंगा तो ब्लू टोन वाला स्टाइलिश लहंगा और ऑफ शोल्डर ब्लाउज का डिजाइन काफी यूनिक है।

Mehndi Lehenga design
हल्दी मेंहदी के लिए ऐसे लहरिया मल्टीकलर पैर्टन के लहंगे भी जबरदस्त लगते हैं। अनुष्का और प्रियंका दोनों के ही वेडिंग लहंगा लुक्स आज तक ब्राइड्स की पहली पसंद बने हुए हैं। पीसी का घेरदार तो अनुष्का का फ्लोरल ब्लाउज वाला इंडो वेस्टर्न गर्लिश लुक का लहंगा आपको भी कम्फर्टेबल लुक के लिए ट्राई करना चाहिए।

Alia Bhatt Wedding
आलिया का ये लाल गोटा पत्ती पैच वर्क का लहंगा खूब वायरल हुआ था। वहीं रकुल प्रीत की मेंहदी का न्यू लेटेस्ट नारंगी फुलकारी और मिरर वर्क लहंगा ब्लाउज जैकेट का सेट भी कुछ कम नहीं था।

Sequin Gota Patti lehenga design
न्यू शेड्स में सुरभि चंदना का ये लैवेंडर रंग का मर्मेड लुक लहंगा और हॉल्टर नेक पर्ल की चोली तो आरती सिंह का मिंट ग्रीन गोटा पत्ती घेरदार स्कर्ट खूब ट्रेंडी है। दोनों ही लुक्स टू बी ब्राइड्स पर खूब सुंदर लगेंगे इन्हें आपको इस वेडिंग सीजन ट्राई करना ही चाहिए।

Sonakshi Sinha Wedding Pics
सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी मेहंदी में लाल रंग का सिंपल लहंगा और कुर्ती पहना था, इन दिनों मेहंदी में हरे के बजाय लाल लहंगा पहनने का गजब ट्रेंड है। लाल के साथ साथ कृति खरबंदा का गोल्डन लहंगा भी कुछ कम कमाल नहीं लगेगा। जरूर ही आपको ये सारे लहंगा ब्लाउज डिजाइन्स में से अपनी पसंद का लहंगा झटपट सेलेक्ट कर लेना चाहिए।
