Kumar Vishwas Motivational Quotes: कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों को लोग कुमार विश्वास (Kumar Vishwas Quotes) को जानते हैं। वह एक भारतीय हिंदी कवि, राजनीतिज्ञ और लेक्चरर हैं। वह नई पीढ़ी के हिंदी भाषा के कवि हैं और युवाओं की आवाज भी हैं। कुमार विश्वास (Kumar Vishwas Fans) नियमित रूप से प्रस्तुतियां देते हैं, जिसमें वह अपनी कविता और हिंदी, उर्दू और संस्कृत साहित्य के प्रति प्रेम प्रदर्शित करते हैं। उनके विचार और शायरी को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। आज इसी को लेकर हम आपके साथ उनकी कुछ मोटिवेशन कोट्स (Kumar Vishwas Motivational Quotes) आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
Kumar Vishwas Motivational Quotes: कुमार विश्वास के ये मोटिवेशनल कोट्स।
कुमार विश्वास मोटिवेशनल कोट्स (Kumar Vishwas Motivational Quotes)
1
अंधेरे से लड़ने का मन बना लिया जाए तो एक जुगनू ही काफी है।
2
स्वंय को प्रकाशमान बनाना स्वंय के हाथ में है।
3
स्वार्थी होना जरूरी है पर अपने लिए।
4
''मेरे लहज़े में जी हुजूर न था, इससे ज़्यादा मेरा कसूर न था।''
5
उम्मीदें हमेशा बड़ी रखनी चाहिए, पर उनमे लालच नहीं होना चाहिए।
6
कुछ लोग बड़े दिखते हैं, पर होते नहीं।
7
''जब भी मुँह ढंक लेता हूँ तेरे जुल्फों की छाँव में कितने गीत उतर आते है मेरे मन के घाओ में।''
8
''मैं तो झोंका हूं हवाओं का उड़ा ले जाऊंगा, जागती रहना तुझे तुझसे चुरा ले जाऊंगा।''
9
युद्ध में गुणगान उसका होता है जो स्वंय के दम पर युद्ध लड़ता है, इसमें फर्क नहीं पड़ता की वह हारता है या जीतता।
10
वो जो खुद में से कम निकलते हैं,
उनके ज़हनों में बम निकलते हैं,
आप में कौन-कौन रहता है,
हम में तो सिर्फ हम निकलते हैं…
