Kranti Diwas 2023 Quotes, Poster, Slogans in Hindi: 15 अगस्त को देश आजादी का जश्न मनाने वाला है लेकिन उससे पहले 8 और 9 अगस्त का दिन बेहद खास है। 8 और 9 अगस्त का दिन आजादी के आंदोलन में शहीद हुए क्रांतिकारियों को याद करने का दिन है। ना जाने कितनी कुर्बानियों के बाद हमें आजादी मिली। 8 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन (Quit India Movement) चलाने का फैसला किया गया और इसकी जमीनी स्तर पर शुरुआत अगले दिन 9 अगस्त को हुई थी। इस वजह से इसे अगस्त क्रांति दिवस (August Kranti Diwas) के रूप में भी जाना जाता है। आज अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीदों को याद करने और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने का अवसर है। आज हम आपके लिए लाए हैं देशभक्ति के वो कोट्स जिन्हें आप एक दूसरे को भेजकर शहीदों की कुर्बानी का महत्व बता सकते हैं।
Kranti Diwas 2023 Quotes, slogan, Poster
Kranti Diwas Quotes In Hindi
लड़ी लड़ाई वीरों की तरह,
जब खून खौल फौलाद हुआ,
मरते दम तक डटे रहे वो,
तब ही तो देश स्वतंत्र हुआ।
अपना खून देकर तिरंगे की बुलंदी को संवारा है,
फरिश्ते तुम देश के हो, तुम्हें सजदा हमारा है।
इस देश की हिफाज़त ही मेरा ईमान है,
मेरे वतन में ही बसती मेरी जान है,
भारत देश पर कुर्बान है मेरा सब कुछ,
मेरा देश ही मेरी असली पहचान है।
अपनी आज़ादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं,
सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं।
Kranti Diwas 2023 Quotes
Kranti Diwas Poster
जो अब तक खून ना खौला खून नही वह पानी हैं,
जो इस देश के काम ना आये वो बेकार जवानी है।
शाम होते ही हम बिस्तर पर चले जाते हैं,
और सूरज ढलते ही वो सीमा पर तैनात हो जाते है।
जय हिन्द।
Kranti Diwas Poster In Hindi
मरने का हमें कोई गम नही लेकिन… ये खुदा,
जिस मिट्टी में मिलूँ वो मिट्टी हिन्दुस्तान की हो।
लिपट कर कई बदन इस तिरंगे में आज भी आते हैं,
दोस्तों यूँ ही नहीं हम 15 अगस्त हुए 26 जनवरी मनाते हैं।
Kranti Diwas 2023 Slogan
अनेकता में एकता ही हमारी शान है,
इसलिए मेरा भारत महान है।
ये सिर्फ तीन रंग नही ये देश की शान है,
ये तिरंगा हमारे दिलों का स्वाभिमान है,
यही है गंगा यही हैं हिमालय यही हमारी जान है,
तीन रंगों में रंगा ये अपना प्यारा हिन्दुस्तान हैं।
