लाइफस्टाइल

How To Avoid Distractions: काम करने में नहीं लग रहा मन, नहीं बन रहा फोकस, तो इन टिप्स को फॉलो कर बढ़ाएं कंसंट्रेशन

How To Avoid Distractions: हम सभी लोगों के साथ ये अक्सर होता है कि काम करते वक्त दिमाग कहीं और चला जाता है। दूसरी चीजों के बारे में सोचने लगते हैं। कभी खाने के बारे में तो कभी पर्सनल लाइफ तो कभी किसी दूसरी चीजों के बारे में सोचने लगते हैं जिससे काम पर काफी असर पड़ता है।

Image

How To Avoid Distractions

How To Avoid Distractions: हम सभी लोगों के साथ ये अक्सर होता है कि काम करते वक्त दिमाग कहीं और चला जाता है। दूसरी चीजों के बारे में सोचने लगते हैं। कभी खाने के बारे में तो कभी पर्सनल लाइफ तो कभी किसी दूसरी चीजों के बारे में सोचने लगते हैं जिससे काम पर काफी असर पड़ता है। फोकस बिगड़ने की वजह से प्रोडक्टिविटी घट जाती है। काम के वक्त ध्यान भटकने की समस्या एक आम समस्या है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप फोकस को बढ़ा सकते हैं।

काम पर फोकस करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

मल्टी-टास्किंग से बचें

कई बार लोग एक साथ कई काम करने की कोशिश करते हैं जिससे उनका ध्यान भटक जाता है और काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं। ऐसे में एक बार में एक काम को ही करने की कोशिश करें। इससे कंसंट्रेशन बना रहेगा और प्रोडक्टिविटी भी बेहतर होगी। मल्टी-टास्किंग करने से कोई भी काम पूरी तरह कंप्लीट नहीं होगा।

डे प्लान बनाकर चलें

डे प्लान के साथ ही काम करें। इससे आपका ध्यान नहीं भटकेगा और काम समय पर पूरा होगा। डे प्लान बनाकर काम करने से प्रोडक्टिविटी भी बेहतर होती है। जब एक काम कंप्लीट हो जाए तभी दूसरे काम में हाथ लगाएं।

नींद पूरी करें

रोजाना 7 से 8 घंटे की पूरी भरपूर नींद लें। कई लोग काम का इतना प्रेशर ले लेते हैं कि वो रात को सही से सोते भी नहीं हैं। ऐसा करने से बचें। 8 घंटे की पूरी नींद जरूर लें। नींद पूरी न होने की वजह काम करने में भी मन नहीं लगेगा। इसकी वजह से मूड भी चिड़चिड़ा हो जाएगा।

ब्रेक लेते रहें

काम के बीच में ब्रेक लेते हैं। इससे माइंड रिलैक्स रहेगा और काम करने में भी मन लगा रहेगा। काम के बीच ब्रेक ना लेने से जल्दी थकान महसूस होने लगेगी। ऐसे में ब्रेक जरूर लें।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेट... और देखें

End of Article