लाइफस्टाइल

Kitchen Cleaning Hacks: रसोई के सिंक पर जम गए हैं गंदे निशान, चकाचक लुक के लिए ऐसे करें साफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 13, 2025, 12:53 PM IST

Kitchen Sink Cleaning Hacks (किचन सिंक कैसे साफ करें): पानी जमने तो गंदे खाने की वजह से कई बार रसोई की सिंक में निशान हो जाते हैं तो जंग लग जाता है। ऐसे में किचन सिंक साफ करने के लिए यहां देखें देसी घरेलू नुस्खे, किचन क्लीनिंग हैक्स जो किचन को क्लीन लुक देंगे।

Image

किचन सिंक कैसे साफ करें (Photo Credit - Istock)

Kitchen Sink Cleaning Hacks (किचन सिंक कैसे साफ करें): कई बार गंदा पानी जमने तो खाना फंसा रह जाने के कारण किचन के सिंक में जंग लग जाता है तो गंदे गंदे निशान भी पड़ जाते हैं। जिसके पूरे किचन का लुक खराब हो सकता है, ऐसे में अगर सिंक की गंदगी से आपकी रसोई की शान भी कम हो रही है। तो कुछ देसी और असरदार घरेलू उपायों का यूज कर आप आसानी से अपने किचन के सिंक को साफ कर सकते हैं। एकदम चकाचक लुक के लिए ये किचन क्लीनिंग हैक्स जरूर अपनाएं।

बेकिंग सोडा और सिरका

सिंक की सफाई आप बेकिंग सोडा तो सिरका मिलाकर करें, इससे सिंक एकदम ही नए जैसा चमकने लगेगा। सिंक के जंग हटाने के लिए तो खासतौर से बेकिंग सोडा और सिरके का छिड़काव असरदार है। बेकिंग सोडा डालकर कुछ देर बाद स्क्रबर या नरम ब्रश से रगड़ें। फिर गर्म पानी से धो लें, यह मिश्रण जंग को घोलने में मदद करता है।

नींबू और नमक

देसी रसोई में मिलने वाले नींबू और नमक का इस्तेमाल करके भी किचन सिंक साफ किया जा सकता है। नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो जंग तो जमे दाग को दूर करने में मदद कर सकता है। आपको करीब 10-15 मिनट के लिए नींबू का रस और नमक सिंक में डालकर छोड़ देना है। फिर स्क्रबिंग पैड से रगड़कर साफ कर लें। इससे जंग साफ होगा और सिंक भी चमकदार हो जाएगा।

आलू और बर्तन धोने का साबुन

आलू में ऑक्सालिक एसिड होता है, जो जंग हटाने में मदद करता है। आलू को काटकर उस पर डिश सोप लगाएं और जंग लगी जगह पर रगड़ें। कुछ देर बाद गीले कपड़े से पोंछ लें।

End of Article