कैसे जिंदगी बदलने का ब्लूप्रिंट है Atomic Habits, क्यों करोड़ों लोग अपनी 'लाइफ मैनुअल' मानते हैं इसे?

किताब कैफे (Kitaab Cafe): 2018 में पब्लिश हुई Atomic Habits आज दुनिया की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली नॉन-फिक्शन किताबों में शामिल है। इसकी करोड़ों प्रतियां बिक चुकी हैं।

किताब कैफे (Kitaab Cafe): कुछ किताबें पढ़ने के बाद खत्म हो जाती हैं, और कुछ किताबें पढ़ने के बाद आपके भीतर शुरू होती हैं। जेम्स क्लियर की एटॉमिक हैबिट्स (Atomic Habits) दूसरी तरह की किताब है। पहली नजर में यह आदतें सुधारने पर लिखी गई एक साधारण सेल्फ-हेल्प बुक लग सकती है, लेकिन जैसे-जैसे आप इसके पन्ने पलटते हैं, यह समझ में आने लगता है कि यह किताब मोटिवेशन से ज्यादा व्यवहार विज्ञान की किताब है।

Atomic Habits

क्यों लोगों को सालों से मोटिवेट कर रही है एटॉमिक हैबिट्स

2018 में पब्लिश हुई Atomic Habits आज दुनिया की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली नॉन-फिक्शन किताबों में शामिल है। इसकी करोड़ों प्रतियां बिक चुकी हैं और यह लंबे समय तक द न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्टसेलर लिस्ट में बनी रही। लेकिन सवाल यह है कि आखिर इसमें ऐसा क्या है, जिसने इसे आधुनिक दौर की सबसे प्रभावशाली सेल्फ-हेल्प किताब बना दिया?

End of Feed