लाइफस्टाइल

सुबह खाली पेट पिएं इस ड्राई फ्रूट का पानी, चेहरे पर आएगी गुलाबी दमक

एक छोटा सा ड्राई फ्रूट अगर आप रात भर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट उसका पानी पिएं - तो इससे सेहत में कमाल के फायदे दिखेंगे। किशमिश वाला पानी आपके शरीर में कमाल के फायदे दिखा सकता है। जानें इस बारे में।

Image

किशमिश के पानी के फायदे (Pic: Canva)

kishmish ka pani peene ke fayde: शरीर में खून की कमी हो, अपच की समस्या या चेहरे पर मुहांसे, सुबह उठते किशमिश वाला पानी आपको इन समस्याओं से निजात दिला सकता है। यह छोटा-सा नुस्खा महंगी दवाओं और सप्लीमेंट्स की जरूरत कम कर सकता है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी इसे बेहद फायदेमंद बताता है। किशमिश के पानी को आयुर्वेद में सुपर ड्रिंक माना जाता है।

रातभर भिगोई हुई किशमिश का पानी सुबह खाली पेट पीने से खून साफ होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और आयरन शरीर के सारे टॉक्सिन्स को बाहर निकाल देते हैं। चेहरे में चमक आती है व मुंहासे और दाग-धब्बे कम हो जाते हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में यह रामबाण है। कब्ज की पुरानी समस्या हो या सुबह पेट साफ न होता हो, उनके लिए किशमिश का पानी बेहद असरदार है। यह आंतों को साफ करता है और पाचन रसों को सक्रिय बनाता है जिससे गैस, एसिडिटी और भारीपन की शिकायत दूर होती है।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी यह वरदान है। किशमिश में पाया जाने वाला पोटैशियम सोडियम के स्तर को संतुलित रखता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। दिल की सेहत भी बेहतर होती है। खून की कमी यानी एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए किशमिश का पानी प्राकृतिक टॉनिक है। इसमें भरपूर आयरन और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स होता है जो हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। थकान, कमजोरी और चक्कर आने की समस्या जल्दी ठीक हो जाती है।

त्वचा पर ग्लो, बालों में चमक, लिवर की सफाई और इम्यूनिटी बूस्ट के अतिरिक्त किशमिश का पानी महिलाओं के लिए विशेष तौर पर फायदेमंद है। पीरियड्स के दौरान होने वाली कमजोरी भी इससे दूर होती है और ऐंठन की समस्या में भी राहत मिलती है।

इनपुट - आईएएनएस

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article