कियारा आडवाणी के स्किनकेयर की सबसे जरूरी है सनस्क्रीन, जानें रोज Sunscreen लगाना चाहिए या नहीं

स्किन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हल्का मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन त्वचा को नमी देने और उसे धूप से बचाने में मदद करते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने स्किन केयर सीक्रेट्स शेयर किये हैं। किया बताती हैं कि सनस्क्रीन उनके स्किन केयर रूटीन का सबसे जरूरी हिस्सा है। वह चेहरे को साफ करने और मॉइस्चराइजर लगाने के साथ ही सनस्क्रीन भी डेली यूज करती है।

kIara Advani

कियारा आडवाणी सनस्क्रीन से रखती हैं अपनी स्किन का ख्याल (Photo: Kiara Advani Instagram)

सनस्क्रीन को क्यों जरूरी मानती हैं कियारा?

कियारा का मानना है कि त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए बहुत सारे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। सही प्रोडक्ट चुनना और नियमित रूप से उनका इस्तेमाल करना ज्यादा मायने रखता है। सनस्क्रीन इसी बुनियादी देखभाल का हिस्सा है।

End of Feed