Kartik Purnima Rangoli Designs (कार्तिक पूर्णिमा रंगोली डिजाइन): कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। कहा जाता है इस दिन रात में खुद देवता धरती पर आते हैं। कार्तिक पूर्णिमा को ही तुलसी माता ने पृथ्वी पर जन्म लिया था। कार्तिक पूर्णिमा का जगन्नाथ से भी आध्यात्मिक महत्व जुड़ा है। इस दिन जगन्नाथ मंदिर में खास पूजा की जाती है। यहां से आप कार्तिक पूर्णिमा की रंगोली के डिजाइन देख सकते हैं और इन डिजाइन्स को अपने घर के आंगन और बरामदे में बना सकते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा रंगोली डिजाइन फोटो (pic credit: pinterest)
Rangoli Designs For Kartik Purnima 2025-
कार्तिक पूर्णिमा पर दीए जलाए जाते हैं तो ऐसे में दीपक वाली रंगोली इस दिन के लिए बेस्ट है। आप इस डिजाइन को अपने पसंद के रंग से डिजाइन कर सकते हैं। इसमें एक प्यारा सा बॉर्डर बनाना है और साथ में रंगोली के अंदर कार्तिक पूर्णिमा लिखना है। एक हाथ बनाकर उसपर दीया रखने का प्लेट बनाना है और फिर असली दीपक को इसपर रखना है।
कार्तिक पूर्णिमा पर अपने घर के आंगन, बरामदे को मोर डिजाइन से सजाना भी अच्छा आइडिया है। अगर आप ऐसी रंगोली बनाना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा रंग खरीदें। इसे बनाने में ज्यादा रंगों की जरूरत पड़ेगी।
जगन्नाथ देव के चेहरे वाली रंगोली कार्तिक पूर्णिमा पर जरूर बनाई जाती है। यहां से आप इस तरह के डिजाइन कॉपी करके बनाने का ट्राई कर सकते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा पर इस तरह की फ्लोरल रंगोली सबसे बेस्ट लगती है। इस रंगोली को आप अपने घर के आंगन में बना सकते हैं और ये आपके आंगन की खूबसूरती में चार चांद लगाएगी।
