Dev Diwali Rangoli Designs 2025 (देव दीपावली रंगोली फोटो): कार्तिक पूर्णिमा की तिथि पर देव दिवाली मनाई जाती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन पर देवी देवता धरती पर अवतरित होते हैं। काशी के गंगा घाट पर सभी एकत्रित होकर दीप जलाकर दिवाली मनाते हैं। इस साल देव दीपावली 4 नवंबर से शुरु होकर 5 नवंबर तक रहेगी। देव दीपावली के खास अवसर पर पूजा पाठ करने के साथ साथ घर आंगन को दीये और फूलों से सजाना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी देव दीपावली के लिए कोई रंगोली का डिजाइन बनाना चाहते हैं। तो ये वाली लेटेस्ट, सिंपल, ईजी रंगोली डिजाइन्स बेस्ट हो सकती हैं।
Dev Diwali Special Rangoli Design

Dev Deepawali Rangoli Design
देव दीपावली के शुभ अवसर पर अगर आंगन में एकदम ही सिंपल और सबसे सुंदर लुक वाली रंगोली का डिजाइन बनाना है। तो फिर आप ये दीये, स्वास्तिक और बेल लटकन वाली बहुत ही प्यारी सी रंगोली का डिजाइन बना सकते हैं।

3
शुभ दीपावली लिखी हुई ये वाली रंगोली का डिजाइन भी बुहत ही ट्रेडिशनल और प्यारा है। आप इस रंगोली को बहुत ही आसानी से अपने घर के आंगन या मंदिर के द्वार पर बना सकते हैं। इसे अगर आप असली फूलों से सजाएंगे तो भी बहुत अच्छा लगेगा।
देव दिवाली की रंगोली फोटो

4
बहुत ही सिंपल लुक वाली रंगोली का डिजाइन बनाना है, तो ये वाला हैप्पी दिवाली का डिजाइन बढ़िया हो सकता है। आप चूडी और कांटे की मदद से इस वाली रंगोली को बहुत ही अच्छी शेप और शेडिंग दे सकते हैं।

5
देव दिवाली के अवसर पर दीये लगाने का सबसे ज्यादा महत्व होता है। ऐसे में दीये से अगर आप सबसे अच्छी रंगोली बनाना चाहते हैं, तो ये वाला स्वास्तिक का रंगोली पैटर्न बहुत ही जबरदस्त लगेगा। इसी तरीके से आप दीये से ऊँ या हैप्पी देव दीपावली भी लिख सकते हैं।

1
देव दीपावली के अवसर पर सबसे अच्छी वाली रंगोली की डिजाइन्स तलाश रहे हैं। तो ये वाली सारी डिजाइन्स आप अभी से सेलेक्ट कर सकते हैं। शिव जी से लेकर कांच से डेकोरेट की हुई रंगोली, देव दीपावली और मोर की रंगोली का डिजाइन भी त्योहार के हिसाब से बहुत जबरदस्त है।
