लाइफस्टाइल

Karisma Kapoor: ब्लाउज छोड़ साड़ी के साथ ब्लेजर पहन आईं करिश्मा कपूर, अदाएं देख फिदा हुए सब

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर ने हाल ही में साड़ी वाले खास लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। करिश्मा इस खूबसूरत सी साड़ी में कमाल लगीं, लेकिन साड़ी से ज्यादा फैंस को उनका ब्लाउज भा गया। देखें करिश्मा के इस ब्लाउज की क्यों इतनी तारीफ हो रही है।

Image

Karisma Kapoor

Karisma Kapoor: बॉलीवुड की स्टाइल आइकन करिश्मा कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट्स को भी मॉडर्न और फैशनेबल अंदाज में पेश करने में माहिर हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में दिखीं करिश्मा ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की एक खूबसूरत साड़ी को एक ऐसे ब्लाउज के साथ पहना, जिसने पूरी लुक को 'पॉवर ड्रेसिंग' का उदाहरण बना दिया। ट्रेडिशनल साड़ी को करिश्मा ने अपनी खास स्टाइल के जरिए कॉर्पोरेट और स्टाइलिश लुक में बदल दिया।

करिश्मा का लेटेस्ट लुक

उन्होंने मनीष मल्होत्रा की हल्के नीले रंग (पेस्टल ब्लू) की जरी वाली साड़ी पहनी थी, लेकिन इस साड़ी की सबसे खास बात थी इसका ब्लाउज। करिश्मा ने पारंपरिक चोली की जगह एक स्ट्रक्चर्ड ब्लेजर स्टाइल ब्लाउज पहना था। इस ब्लाउज में शार्प शोल्डर, फुल स्लीव्स और बटन का इस्तेमाल किया गया था, जो वैसे तो ब्लाउज जैसा ही लग रहा था, लेकिन ये ज्यादा मॉडर्न और फैशनेबल था। वहीं सर्दियों वाले मौसम के लिए तो एकदम ही परफेक्ट लगा।

Karisma Kapoor (1)

Karisma Kapoor (1)

ऐसा था पूरा लुक

करिश्मा के इस लुक की एक एक चीज बहुत ही यूनिक थी। बहुत ही मॉडर्न लुक वाली साड़ी के साथ ब्लेजर तो कमाल लग ही रहा था। साथ ही साथ इस साड़ी का लटकन टैसल वाला पल्लू लुक में चार चांद लगा रहा था। साथ ही उनका स्लीक पोनीटेल और मिनिमल मेकअप वाला लुक फैंस के दिलों का चैन चुरा ले गया।

गजब का फ्युजन

यह अनोखा कॉम्बिनेशन एक तरफ जहां सूट-बूट जैसे फॉर्मल वियर का एक स्टाइलिश विकल्प पेश करता है। वहीं दूसरी ओर यह मॉडर्न इंडियन महिला की उस छवि को भी दर्शाता है जो अपनी जड़ों से जुड़ी रहते हुए भी ग्लोबल और मजबूत छवि पेश करती है। करिश्मा के इस लुक ने सोशल मीडिया पर भी धूम मचा दी है। फैशन के दीवाने इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article