Nysa Devgn Photos: स्टार किड्स इन दिनों खूब चर्चा में रहते हैं। चाहे वो शाहरुख की बेटी सुहाना खान हों या फिर काजोल की बेटी नीसा देवगन, सोशल मीडिया पर इनका क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। खासतौर से अगर बात करें काजोल की बेटी नीसा देवगन की तो वो किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। हालांकि, इस बार नीसा को उनके लहंगे की वजह से सर्च किया जा रहा है। पिंक कलर के लहंगे में नीसा की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। आइये जानते हैं इस लहंगे को किसने डिजाइन किया है और आखिर ऐसा भी क्या खास है जो ये फोटोज इतनी तेजी से वायरल हो रही हैं।
काजोल ने लुटाया बेटी पर प्यारकाजोल ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी लाडो रानी, नीसा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नीसा देसी अंदाज में नजर आ रही हैं। फोटोज को शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, 'पिंक वैसे तो बार्बी का रंग होता है लेकिन नीसा ने इस रंग को भी BadAssPink बना दिया। नीसा हर रंग में खूबसूरत हैं और मैं इस मामले में किसी मां की फिलिंग को हर्ट नहीं किए बिना अपनी बेटी की तरफदारी करूंगी।'
किसने डिजाइन किया नीसा का लहंगा?
वायरल हो रही नीसा की इन तस्वीरों में वो पिंक कलर के प्रिंसेस लुक वाले लहंगे में पोज देती नजर आ रही हैं। नीसा ने इस लहंगे को बड़े साइज के ईयररिंग्स, खुले बाल और मिनिमल हैंड एक्सेसरीज के साथ पूरा किया है। बता दें कि नीसा का ये लहंगा मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है, वहीं इसे नीसा पर राधिका मेहरा ने स्टाइल किया है। ये तस्वीरें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन की हैं।
नीसा का फैशन गेम है स्ट्रॉन्ग
बता दें कि नीसा अभी महज 19 साल की हैं, लेकिन वो अपने आउटफिट से लेकर मेकअप तक हर एक चीज का बखुबी ध्यान रखती हैं। नीसा को अपने लुक्स को इंप्रुव करना पसंद है और यही कारण है कि हर बार उनका फैशन गेम इतना मजबूत नजर आता है। यहां भी इस शिमरी लुक वाला ये लहंगा यकीनन नीसा देवगन पर काफी ज्यादा खिल रहा है।
