लाइफस्टाइल

पिंक लहंगे में प्रिंसेस बनी काजोल की बेटी Nysa, कैमरे के सामने आईं तो मचा बवाल, इन तस्वीरों पर दिल हार बैठे लोग

Nysa Devgn Photos: बॉलीवुड सेलेब्स की बेटियां इन दिनों काफी ज्यादा चर्चे में रहती हैं। खासतौर से काजोल-अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन, जिसकी हर तस्वीर लोगों को दीवाना बना देती है। हाल ही में नीसा की एक और फोटो ने इंटरनेट का पारा हाई किया है।

Image

nysa devgn in manish malhotra pink lehenga photos

Nysa Devgn Photos: स्टार किड्स इन दिनों खूब चर्चा में रहते हैं। चाहे वो शाहरुख की बेटी सुहाना खान हों या फिर काजोल की बेटी नीसा देवगन, सोशल मीडिया पर इनका क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। खासतौर से अगर बात करें काजोल की बेटी नीसा देवगन की तो वो किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। हालांकि, इस बार नीसा को उनके लहंगे की वजह से सर्च किया जा रहा है। पिंक कलर के लहंगे में नीसा की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। आइये जानते हैं इस लहंगे को किसने डिजाइन किया है और आखिर ऐसा भी क्या खास है जो ये फोटोज इतनी तेजी से वायरल हो रही हैं।

काजोल ने लुटाया बेटी पर प्यारकाजोल ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी लाडो रानी, नीसा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नीसा देसी अंदाज में नजर आ रही हैं। फोटोज को शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, 'पिंक वैसे तो बार्बी का रंग होता है लेकिन नीसा ने इस रंग को भी BadAssPink बना दिया। नीसा हर रंग में खूबसूरत हैं और मैं इस मामले में किसी मां की फिलिंग को हर्ट नहीं किए बिना अपनी बेटी की तरफदारी करूंगी।'

किसने डिजाइन किया नीसा का लहंगा?

वायरल हो रही नीसा की इन तस्वीरों में वो पिंक कलर के प्रिंसेस लुक वाले लहंगे में पोज देती नजर आ रही हैं। नीसा ने इस लहंगे को बड़े साइज के ईयररिंग्स, खुले बाल और मिनिमल हैंड एक्सेसरीज के साथ पूरा किया है। बता दें कि नीसा का ये लहंगा मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है, वहीं इसे नीसा पर राधिका मेहरा ने स्टाइल किया है। ये तस्वीरें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन की हैं।

नीसा का फैशन गेम है स्ट्रॉन्ग

बता दें कि नीसा अभी महज 19 साल की हैं, लेकिन वो अपने आउटफिट से लेकर मेकअप तक हर एक चीज का बखुबी ध्यान रखती हैं। नीसा को अपने लुक्स को इंप्रुव करना पसंद है और यही कारण है कि हर बार उनका फैशन गेम इतना मजबूत नजर आता है। यहां भी इस शिमरी लुक वाला ये लहंगा यकीनन नीसा देवगन पर काफी ज्यादा खिल रहा है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article