लाइफस्टाइल

Janmashtami Mehndi designs: गोरे-गोरे हाथों में रचाएं कान्हा के नाम की मेहंदी, देखें जन्माष्टमी स्पेशल मेहंदी डिजाइन्स

Mehndi designs for janmashtami (जन्माष्टमी की मेहंदी): जन्माष्टमी की मुधर बेला आ चुकी है, श्री कृष्ण के जन्म की इस घड़ी पर पूजा-पाठ के साथ साज श्रृंगार करने का भी बहुत गहरा महत्व होता है। जन्माष्टमी पर राधा रानी सा श्रृंगार करने के लिए गोरे-गोरे हाथों में अपने कन्हैया के नाम की मेहंदी जरूर लगवाएं। देखें जन्माष्टमी की मेहंदी के लेटेस्ट और सिंपल डिजाइन्स।

Image

Janmashtami mehndi designs latest simple easy radha krishna mehndi henna designs

Janmashtami Mehndi designs: चारों तरफ नटखट नंदलाल के जन्म की धूम मची हुई है। इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 6 और 7 सितंबर की तिथि पर मनाया जा रहा है, कृष्ण जन्मोत्सव के दिन पूजा-पाठ, व्रत, भजन और कीर्तन के साथ साथ साज श्रृंगार करने का भी खूब महत्व होता है। वहीं तीज त्योहार के लिए प्यारी राधा रानी सी सजना चाहती हैं, तो हाथों में श्री कृष्ण के नाम की मेहंदी जरूर रचाएं। यहां देखें लेटेस्ट, सिंपल और बहुत ही ज्यादा सुंदर लुक वाली जन्माष्टमी की मेहंदी के डिजाइन्स।

Mehndi designs latest, simple, easy henna pics download

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

Janmashtami mehndi design

Janmashtami mehndi design

जन्माष्टमी पर मॉर्डन डिजाइन वाली मेहंदी लगवानी है, तो श्री कृष्ण और राधा रानी वाली ये अरेबिक स्टाइल की मेहंदी एकदम बेस्ट है। गर्ल्स के हाथों में ये बारीक वाली मेहंदी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लुक देगी।

राधा-कृष्ण की मेहंदी

Mehndi designs for janmashtami

Mehndi designs for janmashtami

होली के रंग में रंगते हुए राधा और कृष्ण वाली ये क्यूट मेहंदी बहुत ही ज्यादा बढ़िया लगेगी। बहुत ही सिंपल और सुंदर अंदाज वाली मेहंदी का डिजाइन तलाश रहे हैं, तो फिर तो ये वाली मेहंदी का डिजाइन आपके लिए ही बना है।

मटकी फोड़ वाली जन्माष्टमी

Simple henna designs

Simple henna designs

जन्माष्टमी की धूम मटकी फोड़ माखन चुराने से ही तो है, तो इस कृष्ण जन्मोत्सव अपने माखन चोर के लिए हाथों में ही ये रासलीला करती मेहंदी रचा लें। आप कृष्ण और दाऊ बलराम वाली इस मेहंदी के साथ साइड में हैप्पी जन्माष्टमी भी लिख सकते हैं।

सिंपल मेहंदी डिजाइन

Simple Janmashtami mehndi

Simple Janmashtami mehndi

बच्चों के हाथों पर कान्हा की मेहंदी बनानी है, तो फिर श्री कृष्ण संग गणेश जी की ऐसी मेहंदी के डिजाइन काफी गजब लगेंगे। बेशक ही बच्चों को कार्टून अंदाज वाले कन्हैया का लुक बहुत अच्छा लगेगा।

बांसुरी की मेहंदी

Mehndi designs for back hand

Mehndi designs for back hand

कृष्ण के नाम की मेहंदी रचानी है, तो फिर हाथों में ये सिंपल और बहुत ही एलिगेंट सा बांसुरी की डिजाइन बनाना एकदम ही परफेक्ट है। कृष्ण प्रिय मुरली का ये डिजाइन आप अपनी हथेलियों में भी मंडवा सकते हैं।

भरवा मेहंदी

Radha Krishna ki mehndi

Radha Krishna ki mehndi

मेहंदी का खूब शौक है, तो जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण और राधा रानी के प्रेम की एक झलक पेश करती ये भरवा मेहंदी बहुत जचेगी। साथी ही मोरपंख वाला बैकग्राउंड भी बहुत ही कमाल का लुक देगा। आप बड़ी ही आसानी से जन्माष्टमी पर झटपट ये मेहंदी के डिजाइन बना सकते हैं। अवश्य ही आपके प्यारे प्यारे हाथों में शगुन की मेहंदी का रंग खूब गहरा रचेगा।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article