लाइफस्टाइल

Kanha Makeup for Kids (बच्‍चों के लिए कृष्‍ण मेकअप): नटखट कान्हा और प्यारी राधा रानी को ऐसे सजाएं, जन्माष्टमी पर बच्चों का ऐसा मेकअप लुक लगेगा बेस्ट

जन्माष्टमी पर बच्चों को नन्हे कान्हा या राधा रानी के रूप में सजाने के लिए खूबसूरत मेकअप, हेयरस्टाइल और आउटफिट आइडियाज जानें। बाल गोपाल लुक से लेकर राधा रानी के प्यारे श्रृंगार तक, ये टिप्स फोटोशूट को यादगार बना देंगे।

Image

Janmashtami Krishna Makeup

Kanha Makeup for Kids (बच्‍चों के लिए कृष्‍ण मेकअप): जन्माष्टमी आते ही घर का माहौल भक्ति और खुशियों से भर जाता है। खासकर तब, जब घर के नन्हे-मुन्नों को कान्हा या राधा रानी के रूप में सजाने की तैयारी शुरू होती है। पीली धोती, मोरपंख और छोटी सी बांसुरी में सजा नन्हा कान्हा हो या लहंगे, चूड़ियों और सुंदर हेयरस्टाइल में तैयार प्यारी राधा रानी, बच्चों का यह रूप हर किसी का दिल जीत लेता है।

अगर आप भी इस जन्माष्टमी अपने बच्चे का खास फोटोशूट कराने की सोच रहे हैं, तो केवल कपड़ों पर ध्यान देने के बजाय मेकअप, हेयरस्टाइल और छोटी-छोटी सजावट को भी लुक का हिस्सा बनाएं। हालांकि बच्चों के लिए मेकअप हमेशा हल्का और कम्फर्टेबल रखना चाहिए। चेहरे पर जरूरत से ज्यादा मेकअप लगाने की बजाय नेचुरल चीजों का युज करें। यहां देखें कुछ आसान मेकअप के आइडियाज से आपका नन्हा कान्हा या राधा रानी बेहद प्यारे नजर आ सकते हैं।

अपने नन्हे से बाल गोपाल का प्यारा से मेकअप करना है, तो इस तरह का लुक चुन सकते हैं। धोती, दुपट्टा के साथ प्यारी सी ज्वेलरी, मुकुट और मोरपंख बालक पर खूब जचेंगे। साथ ही छोटा बच्चा है तो उसके चेहरे पर ज्यादा कुछ नहीं बस ऐसा तिलक लगाएंगे तो भी बहुत अच्छा लगेगा।

Baby Krishna Janmashtami Krishna

Baby Krishna Janmashtami Krishna

कान्हा के लुक में सबसे ज्यादा ध्यान आंखों और माथे पर दिया जा सकता है। चेहरे पर बहुत ज्यादा फाउंडेशन या भारी बेस लगाने की जरूरत नहीं है। बच्चे की त्वचा को साफ करके हल्का मॉइस्चराइजर लगाया जा सकता है। इसके बाद माथे पर छोटा सा वैष्णव तिलक या चंदन लगाया जा सकता है। आंखों के आसपास मेकअप बहुत ही सिंपल रख सकते हैं, फूल आदि बनाएंगे तो अच्छा लगेगा।

अगर बच्चा छोटा है तो आंखों में काजल या कोई भी कॉस्मेटिक लगाने से बचना बेहतर है। बालों में मोरपंख लगाएं और हाथ में छोटी बांसुरी थमा दें। पीली धोती, छोटा कुर्ता, कमरबंद और गले में माला पहनाते ही कान्हा का लुक पूरा हो जाएगा।

नन्हे से यशोदा लाल को ऐसे मनमोहक रूप में सजाएंगे तो ऐसा लगेगा मानो जन्माष्टमी पर स्वयं श्री कृष्ण आपके घर आ गए हों। धोती-दुपट्टा के साथ पगड़ी, मोर मुकुट, बंसी और लाल-सफेद बिंदी वाला फूल मेकअप। इस तरह का मेकअप लुक सबसे बेस्ट है।

बच्चों के लिए ये सारे ही बेबी कृष्ण लुक्स इस जन्माष्टमी आप ट्राय कर सकते हैं। वैष्णव तिलक, सिर पर मोर पंख, मुकुट तो मस्तक पर चंदन या कुमकुम का तिलक खूब सजेगा। आप आंखों के आस पास भी सफेद रंग से छोटे छोटे फूल बेल बनाकर बेबी को तैयार कर सकते हैं।

Baby Radha Rani Janmashtami Look

Baby Radha Rani Janmashtami Look

अगर आपकी बिटिया राधा रानी बनने वाली है तो उसे बहुत भारी मेकअप की जरूरत बिल्कुल नहीं है। चेहरे पर हल्का मॉइस्चराइजर लगाकर आप उसे इस तरह से तैयार कर सकते हैं।

नन्हे बाल गोपाल की आंखों के आस पास आप इस तरह का तिलक भी लगा सकते हैं। ये सारे ही रूप आपके कन्हैया और राधा रानी पर खूब सजेंगे।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article