Janmashtami Cake Design (जन्माष्टमी केक डिजाइन फोटो): जन्माष्टमी के त्योहार की धूम चारों ओर जोरो पर है, श्री कृष्ण के जन्म की मधुर बेला पर हर साल कृष्ण भक्त खूब जश्न मनाते हैं। जन्माष्टमी की रात को कृष्ण जन्म के वक्त कान्हा जी को पालने में झुलाया जाता है, और बर्थडे की खुशी में कई लोग केक भी काटा करते हैं। तो अगर आप भी अपने गोपाल जी के हैप्पी बर्थडे के जश्न में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं, और उनके जन्मदिन के लिए बढ़िया सा केक तैयार करना चाहते हैं। तो जन्माष्टमी 2024 स्पेशल केक डिजाइन की ये लेटेस्ट फोटो एकदम ही गजब है। देखें केक डिजाइन नई, जन्माष्टमी केक डिजाइन, कृष्ण जी के लिए हैप्पी बर्थडे केक फोटो।
Janmashtami Cake Design Photo
Krishna Janmashtami Cake Design Photo, जन्माष्टमी केक डिजाइन फोटो नई
दो टीयर वाले ये ब्लू ऑम्ब्रे शेड के दोनों ही केक का डिजाइन एकदम सिंपल मगर बहुत ही ज्यादा गजब है। जरूर ही जन्माष्टमी के लिए आप ऐसे केक का ऑर्डर दे सकते हैं। आप अपनी पसंद से केक पर मोर पंख, बांसुरी तो दही हांडी के साथ कुछ खास लिखवा भी सकते हैं।
जन्माष्टमी स्पेशल केक का डिजाइन तलाश रहे हैं, तो ये वाले मोर पंख थीम के केक का डिजाइन भी कान्हा जी को खूब भाएगा। चॉकलेट बेस वाला केक वाकई आपके बच्चों को भी खूब पसंद आने वाला है, फॉन्डेंट और बिस्किट की मदद से आप ये वाला केक आसानी से घर पर भी बना सकते हैं।
Happy Birthday Krishna Cake
दही हांडी वाले केक की ये वाली डिजाइन्स भी कुछ कम नहीं हैं। आज कल हैमर वाले चॉकलेट केक खूब ट्रेंड में हैं, तो मटकी स्टाइल में ये केक बढ़िया लुक देगा और माखन चोर के नाम वाला केक भी कम अच्छा नहीं है।
श्री कृष्ण वाले ये दोनों केक तो आपकी चॉइस वाली लिस्ट में सबसे ऊपर ही होने चाहिए। फूल, पत्ती और मोर पंख आदि से सजा हुआ ये केक बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लुक दे रहा है। लेटेस्ट डिजाइन में ये क्यूट लुक का केक आपको जरूर ही ऑर्डर करना चाहिए।
Laddu Gopal Cake
बड़ा केक नहीं बनाना है, तो आप घर पर सेमी सर्कल वाला जन्माष्टमी स्पेशल केक तो क्यूट लुक वाले कृष्ण थीम के कपकेक भी घर पर बढ़िया तरीके से बेक करके तैयार कर सकते हैं। जरूर ही आपको कृष्ण जन्माष्टमी के लिए अभी से बेहतरीन लुक वाला केक बना या ऑर्डर कर लेना चाहिए।
