Janmashtami 2024 Rangoli Design (जन्माष्टमी 2024 रंगोली डिजाइन फोटो): श्री कृष्ण के जन्म का उत्सव बनाने के लिए हर साल जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जा रही है। तो अगर भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए आप भी इस जन्माष्टमी कुछ खास करना चाहते हैं, तो कान्हा के नाम की रंगोली से अपना आंगन सजा सकते हैं। बेशक ही जन्माष्टमी के दिन व्रत, पूजा करने के साथ अपने आराध्या को समर्पित कर घर आंगन सजाना बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में यहां देखें हैप्पी जन्माष्टमी 2024 के लिए लेटेस्ट सिंपल, ईजी रंगोली डिजाइन फोटो, जन्माष्टमी की रंंगोली डिजाइन नई।
जन्माष्टमी 2024 रंगोली डिजाइन फोटो नई, Happy Janmashtami 2024 Rangoli Design Photo

Latest Rangoli Design
श्री कृष्ण के नाम की रंगोली का डिजाइन बनाना है, तो कान्हा जी के प्रिय मोर पंख वाली रंगोली का ये सिंपल और बेहद सुंदर डिजाइन एकदम ही बेस्ट है। आप ये वाली रंगोली किसी चूड़ी और कांटे की मदद से आसानी से बना सकते हैं। मोर पंख वाली इस खूबसूरत रंगोली के बीच में आप हैप्पी जन्माष्टमी लिख सकते हैं या फिर कोई दीप या फूल की सजावट भी कर सकते हैं।

Krishna Janmashtami Rangoli
जन्माष्टमी पर बहुत ही स्पेशल रंगोली का डिजाइन बनाना है, तो नटखट नंदलाल के पसंद के माखन की हांडी वाली ये दोनों ही रंगोलियों के डिजाइन एकदम बेस्ट हो सकते हैं। असली फूलों तो दीये की सजावट वाली रंगोली तो मोर पंख वाली रंगोली का डिजाइन भी खूब परफेक्ट है।

Janmashtami Rangoli design 2024
बिगिनर्स त्योहार पर बहुत ही सिंपल मगर गजब के सुंदर लुक वाली रंगोली तैयार करना चाहते हैं, तो फिर ये वाली कृष्ण लिखी रंगोली का डिजाइन सबसे ज्यादा बेस्ट हो सकता है। जरूर ही आपको इस जन्माष्टमी अपने आंगन में ये वाली रंगोली का डिजाइन तो ट्राई करना ही चाहिए, बेशक कृष्ण जी आपकी भक्ति से प्रसन्न होंगे।

Krishna Rangoli design photo
कृष्णमय जन्माष्टमी के लिए आप भी आंगन या घर के मंदिर में ये वाली रंगोलियों के डिजाइन बनाकर अपने आंगन को अलग रूप दे सकते हैं। पहली वाली रंगोली का डिजाइन बनाकर तो ऐसा लगेगा मानो स्वयं श्री कृष्ण आपके आंगन में बैठ बांसुरी बजा रहे हों और दूसरी रंगोली भी सिंपल अंदाज में उनके होने का प्रतीक बनेगी।

Radha Krishna Rangoli
कृष्ण जी के जन्म का उत्सव हो और साथ देने के लिए प्रिय राधा रानी न हो ऐसा थोड़ी हो सकता है। ऐसे में जन्माष्टमी स्पेशल रंगोली के लिए आप ये राधा और कृष्ण वाली रंगोली का डिजाइन भी जरूर ट्राई कर सकते हैं।

Krishna Janmashtami Rangoli Designs

Floral Rangoli Design

Dahi Handi Rangoli Designs
इन सभी शानदार स्टाइल की रंगोलियों में से अभी से आपको भी जन्माष्टमी के लिए अपनी पसंद की रंगोली का डिजाइन सेलेक्ट कर लेना चाहिए।
