Jamat-Ul-Vida 2023 Date in India: भारत में कब है जमात उल विदा 2023, जानें रमजान के आखिरी जुम्मे का इस्लाम में महत्व

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 17, 2023, 03:58 PM IST

Jamat-Ul-Vida 2023 2023 Date in India (जमात उल-विदा 2023 कब है): जुमातुल विदा' को रमजान के अंतिम शुक्रवार यानी जुमे के दिन सेलिब्रेट किया जाता है। इस्लाम धर्म की मान्यताओं के मुताबिक इस दिन अल्लाह का एक फरिश्ता पृथ्वी पर उतरता है, और लोगों की प्रार्थनाओं पर ध्यान देने के लिए मस्जिद में प्रवेश करता है।

Jamat-Ul-Vida 2023 2023 Date in India (जमात उल-विदा 2023 कब है): 'जमात उल-विदा' (Jamat-Ul-Vida 2023 ) एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ होता है रमजान का आखिरी जुम्मा। इस पर्व को मुसलमानों द्वारा दुनिया भर में खूब धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। जमात उल-विदा' को रमजान के अंतिम शुक्रवार यानी जुमे के दिन सेलिब्रेट किया जाता है। इस्लाम धर्म की मान्यताओं के मुताबिक इस दिन अल्लाह का एक फरिश्ता पृथ्वी पर उतरता है, और लोगों की प्रार्थनाओं पर ध्यान देने के लिए मस्जिद में प्रवेश करता है। जमात उल-विदा रमजान के पवित्र महीने के आखिरी शुक्रवार को कहा जाता है। इस साल रमजान का महीना 25 मार्च से शुरू हुआ था और 22 अप्रैल, 2023, शनिवार को ईद मनाने की उम्मीद है। जमात उल-विदा ईद से पहले आखिरी शुक्रवार का दिन रमजान महीने का बहुत महत्वपूर्ण दिन होता है।

भारत में कब है 'जमात उल विदा' (1)

भारत में कब है 'जुमातुल विदा'? (Source:istock)

जुमातुल विदा 2023 कब है

जमात उल-विदा रमजान के महीने का आखिरी शुक्रवार होता है। इस दिन को मुस्लमान खूब धूम धाम से मनाते हैं। इस वर्ष जमात उल-विदा का जश्न 21 अप्रैल, 2023 को शुक्रवार को नाया जाएगा।

End of Feed