लाइफस्टाइल

Oils for Hair Fall: भृंगराज तेल से कद्दू के बीज का तेल, बालों के लिए बेहद फायदेमंद है ये तेल, हेयरफॉल की समस्या होगी दूर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 17, 2023, 05:02 PM IST

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से हेयरफॉल की समस्या होना इन दिनों एक आम समस्या बन गई है। कई लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आप इन तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

हेयरफॉल की समस्या दूर करने के लिए लगाएं ये तेल (Source:istock)

Oils for Hair Fall: बालों की देखभाल के लिए तेल एक शक्तिशाली एजेंट के रूप में काम करता है। इससे बालों को पोषण मिलता है और सिर की स्किन स्वस्थ रहती है । वास्तव में, बालों के अच्छे विकास के लिए एक सिर का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों के मुताबित, आपको अपने बालों पर सप्ताह में अधिकतम 3 बार और कम से कम 2 बार तेल लगाना चाहिए। हालांकि, कई लोगों के मन में यह सवाल हो सकता है कि बालों के लिए कौन सा तेल (Hair Oil) इस्तेमाल करना चाहिए। कई लोग ये भी जानना चाहते हैं कि कौन से तेल के इस्तेमाल से बालों का झड़ना रोका जा सकता है। इसके साथ ही कई लोगों को बालों में तेल लगाने का सही तरीका भी मालूम नहीं होता है जिससे बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आज हम आपको बालों में कैसे तेल लगाना चाहिए और हेयरफॉल रोकने के लिए किस तेल का इस्तेमाल करें के बारे में बताने जा रहे हैं।

हेयरफॉल की समस्या दूर करने के लिए लगाएं ये तेल

भृंगराज तेल

बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाने के लिए इस आयुर्वेदिक तेल का इस्तेमाल सालों से किया जा रहा है। यह बालों का झड़ना कम करता है और बालों की ग्रोथ में मदद करता है। भृंगराज के पेड़ से बने इस तेल में फैटी एसिड, खनिज और विटामिन होते हैं जो बाल की जड़ों को मजबूत करने और बालों का झड़ना कम करने में मददगार साबित होते हैं।

कद्दू के बीज का तेल

कद्दू के बीज के तेल में एंटीऑक्सिडेंट, खनिज और विटामिन होते हैं, जो बालों का झड़ना रोकते हैं। इसके साथ ही ये बालों को स्वस्थ बनाते हैं और बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं। कद्दू के बीज के तेल में अमीनो एसिड होता है जो बालों को घना बनाता है।

गुलमेहंदी का तेल

यह तेल बालों के विकास के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें एक अलग तरह का अमीनो एसिड होता है जो बालों को पतला होने से रोकता है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और हेयर ग्रोथ में भी मदद करता है।

आर्गन का तेल

आर्गन के पेड़ से बने इस तेल में फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई होता है। यह तेल पौष्टिक है और इसके मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। अगर आप समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या से जूझ रहे हैं तो यह तेल आपको इस समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article