लाइफस्टाइल

सूट-बूट पर इटली की PM ने पहना 'भारतीय झुमका', जॉर्जिया से सीखें वेस्टर्न आउटफिट पर झुमके को कैसे करना है स्टाइल

जॉर्जिया मेलोनी का फैशन मोमेंट इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन गया है। सूट-बूट वाले फॉर्मल लुक में जब उन्होंने झुमके पहने, तो खूब तारीफ मिली। आप भी इस तरीके से वेस्टर्न आउटफिट संग झुमका स्टाइल कर सकते हैं।

Image

जॉर्जिया मेलोनी ने पहना देसी झुमका (pc: instagram)

आजकल फैशन सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ने का एक दिलचस्प तरीका बन गया है। इसी का ताजा उदाहरण इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का वायरल हुआ लुक है, जिसमें उन्होंने वेस्टर्न फॉर्मल आउटफिट के साथ भारतीय झुमके पहनकर सबका ध्यान खींच लिया। यह छोटा-सा स्टाइल एक्सपेरिमेंट लोगों को इतना पसंद आया कि सोशल मीडिया पर देखते ही देखते ट्रेंड बन गया। इसने एक बार फिर साबित कर दिया कि देसी टच कहीं भी, किसी भी लुक को खास बना सकता है। यहां से आप ये जान सकते हैं कि आपको वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ देसी झुमके को कैसे स्टाइल करना है।

सूट-बूट में देसी तड़का

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हाल ही में एक सेल्फी शेयर की, जिसमें वह एक चारकोल ब्लेज़र और बेज स्वेटर जैसे वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं। लेकिन इस पूरे लुक की असली हाइलाइट थी, उनके कानों में पहना हुआ भारतीय झुमका। इस छोटे से एक्सेसरी ने पूरे लुक को एकदम अलग और खास बना दिया। दिलचस्प बात यह रही कि जहां उनका पोस्ट एक मजबूत राजनीतिक संदेश के लिए था, वहीं लोगों की नजर उनके झुमकों पर अटक गई। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे देसी टच बताते हुए काफी पसंद किया।

क्यों वायरल हुआ ये लुक?

यह सिर्फ एक फोटो नहीं थी, बल्कि दो संस्कृतियों का शानदार मेल था ये वेस्टर्न फॉर्मल आउटफिट और भारतीय ट्रेडिशनल ज्वेलरी। यही वजह है कि भारतीय यूजर्स ने इसे तुरंत अपनापन महसूस किया और तस्वीर तेजी से वायरल हो गई। कई लोगों ने कमेंट में पूछा कि क्या ये झुमके भारत से हैं, तो कई ने उनकी तारीफ करते हुए इसे स्ट्रॉन्ग और ब्यूटीफुल कॉम्बिनेशन बताया।

वेस्टर्न आउटफिट पर झुमके कैसे करें स्टाइल?

जॉर्जिया मेलोनी का यह लुक एक तरह से स्टाइल टिप भी दे गया कि झुमके सिर्फ साड़ी या सूट के साथ ही नहीं, बल्कि वेस्टर्न कपड़ों के साथ भी उतने ही खूबसूरत लगते हैं। अगर आप भी वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ झुमके स्टाइल करना चाहते हैं तो इसके लिए यहां कुछ जबरदस्त कॉम्बो हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।

  • ब्लेजर + झुमका
  • मिनिमल आउटफिट + हैवी झुमका
  • न्यूट्रल कलर + गोल्डन झुमका

क्यों खास है ये ट्रेंड?

आज के फैशन में फ्यूजन सबसे बड़ा ट्रेंड बन चुका है। जॉर्जिया मेलोनी का यह लुक दिखाता है कि भारतीय ज्वेलरी अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि ग्लोबल स्टाइल स्टेटमेंट बन चुकी है। सूट-बूट के साथ झुमका पहनना अब सिर्फ एक्सपेरिमेंट नहीं, बल्कि एक नया फैशन ट्रेंड बनता जा रहा है। अगर आप भी अपने लुक में थोड़ा अलग और खास टच जोड़ना चाहते हैं, तो इस देसी-विदेशी फ्यूजन को जरूर ट्राय कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article