लेट सोना-लेट उठना पड़ सकता है सेहत पर भारी, रिसर्च ने बताया दिल की सेहत के लिए खतरे की घंटी

Irregular Sleep Side Effects: हाल ही में आई एक नई रिसर्च के मुताबिक रोज अलग-अलग समय पर सोना दिल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 10 साल चली स्टडी में पाया गया कि अनियमित स्लीप शेड्यूल हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि सिर्फ 7-8 घंटे की नींद ही नहीं, बल्कि रोज एक तय समय पर सोना भी बेहद जरूरी है। जानिए क्या कहती है रिसर्च और कैसे रखें दिल को सुरक्षित।

Irregular Sleep Side Effects: आजकल देर रात तक मोबाइल चलाना, वेब सीरीज देखना या काम करना लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया है। कई लोग रोज अलग-अलग समय पर सोते हैं और सुबह भी कभी जल्दी तो कभी देर से उठते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटी-सी आदत दिल की सेहत पर बड़ा असर डाल सकती है? हाल ही में प्रकाशित एक 10 साल लंबी रिसर्च में सामने आया है कि अनियमित सोने का समय हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है। रिसर्चर्स का कहना है कि सिर्फ 7-8 घंटे की नींद लेना ही काफी नहीं है, बल्कि रोज लगभग एक ही समय पर सोना भी जरूरी है। अगर आपकी नींद का रूटीन अक्सर बदलता रहता है, तो यह शरीर की अंदरूनी घड़ी को बिगाड़ सकता है और धीरे-धीरे दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

अनियमित नींद दिल के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा

अनियमित नींद दिल के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा

अनियमित स्लीप टाइमिंग क्यों बन सकती है परेशानी

फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ ओउलू के शोधकर्ताओं द्वारा की गई इस रिसर्च में पाया गया कि जिन लोगों का सोने का समय तय नहीं था, उनमें दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा ज्यादा देखा गया। कभी बहुत देर से सोना और कभी जल्दी सो जाना, शरीर के नेचुरल रिद्म को बिगाड़ देता है। यही गड़बड़ी आगे चलकर दिल पर दबाव बढ़ा सकती है।

End of Feed