दिसंबर में करें भगवान बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक जगह के दर्शन, कम कीमत में IRCTC दे रहा है ये शानदार पैकेज

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Dec 15, 2022, 05:55 PM IST

IRCTC Buddhist Heritage Package, Route and Ticket Price: आईआरसीटीसी बौद्ध धर्म से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन का मौका दे रहा है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 20 दिसंबर 2022 से हो रही है। जानिए टूर पैकेज की कीमत, किन ऐतिहासिक स्थल के कर सकेंगे दर्शन और सभी डिटेल्स।

KEY HIGHLIGHTS
IRCTC दे रहा है ऐतिहासिक जगह को घूमने का मौका।
10 रातें और 11 रातों का है बुद्धिस्ट हेरिटेज पैकेज।
पैकेज में करें बौद्ध धर्म से संबंधित स्थलों के दर्शन।

IRCTC Buddhist Heritage Package, Route and Ticket Price: साल का आखिरी यानी दिसंबर का महीना घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस महीने पूरे देश में सर्दी का मौसम होता है। साथ ही हल्की गुनगुनी धूप में घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। आप यदि धार्मिक यात्रा का मन बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी (IRCTC) बौद्ध हेरिटेज का शानदार पैकेज लाया है। इस पैकेज में 10 रातें और 11 दिन आपको गौतम बुद्ध से संबंधित कई ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करने को मिलेंगे।

IRCTC

IRCTC

आईआरसीटीसी बुद्धिस्ट हेरिटेज पैकेज (IRCTC Buddhist Heritage Package) की शुरुआत 20 दिसंबर 2022 से हो रही है। इसके लिए आपको दिल्ली से ट्रेन पकड़नी होगी। 10 दिन 11 रात की अवधि में आगरा, बोधगया, कुशीनगर, लुंबिनी, संकिसा, सारनाथ, श्रावस्ती, और वाराणसी का टूर कराया जाएगा। पैकेज के तहत आगरा में ताजमहल और आगरा फोर्ट दिखाया जाएगा। लुंबिनी में मायादेवी मंदिर, अशोक स्तंभ, महानिर्वाण मंदिर, अशोक स्तंभ, बुद्ध का स्तूप, नालंदा विश्विद्यालय और वाराणसी के घाट जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

End of Feed