IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR THAILAND, BANGKOK, PATTAYA WITH GIRLFRIEND WIFE: रंगों का त्योहार होली (HOLI) अब चला गया है। होली के बाद कई लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान करते ही हैं। अगर आप भी मार्च (MARCH) के महीने में कहीं बाहर घूमने (TRAVEL) का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (AIR TOUR PACKAGE) निकाला है, जिसमें आप अपनी गर्लफ्रेंड (GIRLFRIEND), वाइफ (WIFE) या दोस्तों (FRIENDS) के साथ थाईलैंड (THAILAND) के दो सुंदर शहर बैंकॉक (BANGKOK)और पटाया (PATTAYA)घूम सकेंगे। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम THAILAND PACKAGE EX BENGALURU (SBO5) है।
IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR THAILAND
आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 18 तारीख को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और बेंगलुरू से बैंकॉक आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा। मील प्लान में आपको तीनों ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। टूर पैकेज के तहत आप 2 रातें पटाया और 2 रातें बैंकॉक में बिताएंगे।
एयर टूर पैकेज की खास बातें:-
- 4 रात और 5 दिन का है ये एयर टूर पैकेज।
- एयर टूर पैकेज में घूम सकेंगे थाईलैंड के 2 सुंदर शहर बैंकॉक और पटाया।
- 18 तारीख को बेंगलुरू से शुरू होगा एयर टूर पैकेज।
- पैकेज में मिलेगा ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर।
- टूर पैकेज में शामिल है ट्रैवल इंश्योरेंस।
- इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा आना जाना।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के किराये की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 55,900 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग और ट्रिपल शेयरिंग में 47,750 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 45,650 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 37,250 रुपए खर्च करने होंगे।
| टूर पैकेज | कीमत (प्रति यात्री) |
| सिंगल | 55,900 |
| डबल शेयरिंग | 47,750 |
| ट्रिपल शेयरिंग | 47,750 |
| 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड | 45,650 |
| 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर | 37,250 |
