इन एक्ट्रेसे के लुक को करें कॉपी
हुमा कुरैशी
हुमा बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस में से एक हैं। वो अपनी दमदार एक्टिंग और बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। उनका हर स्टाइल काफी अलग होता है। ऐसे में महिला दिवस के मौके पर आप उनके इस लेडी बॉस लुक को कॉपी कर आप भी स्टाइलिश दिख सकती हैं।
नोरा फतेही
आप चाहें तो नोरा फतेही के इस लुक को भी कैरी कर सकती हैं। उनका ये लुक क्लासी वाइब्स सेट कर रहा है। लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप भी एक्ट्रेस की तरह छोटा सा हैंडबैग कैरी कर सकती हैं।
टीना दत्ता
टीना दत्ता इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा हैं और अपने बोल्ड अवतार को लेकर अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उन्होंने कॉर्सेट वाला टॉप और पैंट कैरी किया है जिसमें वो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। चटक लाल लिपस्टिक और ब्लैक गॉगल्स के साथ उन्होंने इस लुक को स्टाइलअप किया है।
