लाइफस्टाइल

Happy International Men's Day 2025: अपनी लाइफ के सुपरहीरो को दें सरप्राइज, इस खास अंदाज में कहें हैप्पी मेन्स डे

Happy International Men’s Day 2025 Wishes, Quotes, Images: अपनों की खुशियों और मुस्कुराहट के लिए अपना सबकुछ बलिदान कर देते हैं, पुरुष ऐसे होते हैं जो परिवार की खुशी के लिए जीवन कुर्बान कर देते हैं...अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं। ऐसे ही शानदार कोट्स, शायरी और संदेशों से दें इंटरनेशनल मेन्स डे की शुभकामनाएं।

Image

इंटरनेशनल मेन्स डे 2025 की शुभकामनाएं (Photo: Freepik)

International Men's Day 2025 Wishes in Hindi: आज अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men's Day) है। हर साल यह खास दिन 19 नवंबर को मनाया जाता है। यह खास दिन यह दिन समाज में पुरुषों के योगदान की सराहना के मकसद से मनाया जाता है। इंटरनेशनल मेन्स डे का यह दिन हमें मौका देता है कि हम अपने जीवन में मौजूद उन सभी पुरुषों को याद करें और सम्मान दें जिन्होंने हमारी जिंदगी में कभी न कभी एक खास भूमिका निभाई है। फिर चाहे फिर वह हमारे पिता हों, भाई हों, पति हों, दोस्त हों या फिर गुरु हों। अगर आप भी अपनी लाइफ में किसी पुरुष को अपना सुपरहीरो मानते या मानती हैं तो आज का दिन आपके लिए खास है। आप अपनी जिंदगी के तमाम पुरुषों इंटरनेशनल मेन्स डे की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यहां देखें अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के शुभकामना संदेश, कोट्स और शायरी:

Happy International Men's Day 2025 Wishes, Quotes in Hindi

1. एक सच्चा पुरुष वही है जो,

अपनी गलतियों को स्वीकार करे,

माफ करना और प्यार करना सीखे,

जिन्हें जरूरत है उनकी मदद करे

Happy International Men’s Day 2025

2. आज है हम सब के लिए बहुत खास दिन,

मेरे जीवन के हर मर्द को पुरुष दिवस की शुभकामनाएं।

Happy International Men's Day!

3. मेरी जिंदगी को खुशहाल बनाने वाले मेरे पिता,

मेरे भाई, मेरे दोस्तों और जीवनसाथी को..

मेन्स डे 2025 की शुभकामनाएं!

4. भगवान ने पुरुषों की रचना की,

ताकि वे उन शिक्षाओं का पालन कर सकें,

जो प्यार और सम्मान पर आधारित हैं,

तभी पृथ्वी सबके लिए स्वर्ग के समान बन पाएगी।

Happy International Men's Day 2025

5. उन सभी पुरुषों को बहुत-बहुत धन्यवाद जो अच्छा जीवनसाथी, बेहतरीन भाई और सबसे महत्वपूर्ण सच्चे दोस्त हैं।

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं।

6. दुआओं की सौगात लिए

दिल की गहराइयों से

चांद की रोशनी से

फूलों के कागज पर

आपके लिए सिर्फ तीन लफ्ज

हैप्पी मेन्स डे।।

7. अपनों की खुशियों और मुस्कुराहट के लिए अपना सबकुछ बलिदान कर देते हैं,

पुरुष ऐसे होते हैं जो परिवार की खुशी के लिए जीवन कुर्बान कर देते हैं।

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं!

8. दीए जलते और जगमगाते रहें

आप हमेशा मुस्‍कुराते रहे

जब तक जिंदगी है ये दुआ है हमारी

आप ईद के चांद की तरह जगमगाते रहें

आपको इंटरनेशनल मेन्‍स डे की बधाई

9. परिवार के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देने के लिए और सबके लिए हमेशा खड़े रहने के लिए धन्यवाद।

हैप्पी मेन्स डे डियर!

10. आप अपने परिवार को अपने से ऊपर रखते हैं,

आप कड़ी मेहनत करते हैं ताकि हम अच्छे से रह सकें,

आप जो करते हैं उसके लिए शुक्रिया।

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 2025 की शुभकामनाएं।

11. असली पुरुष वे हैं जो अपने प्यार को पूरी आजादी देते हैं,

जो अपने प्रिय पर भरोसा करते हैं,

जो अपनी गर्लफ्रेंड का समर्थन करते हैं,

और आप वास्तव में सबसे अद्भुत वास्तविक पुरुष हैं जिन्हें मैं जानती हूं।

12. हर पल खुश‍ियों का साथ हो

दामन ना हो कभी खाली

आपको पूरी कायनात की तरफ से

अंतरराष्‍ट्रीय पुरुष दिवस की बधाई!!

इन शुभकामना संदेशों के जरिए आप अपने जीवन में मौजूद उन तमाम पुरुषों के चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं जिन्होंने आपकी लाइफ को बेहतर बनाने में अमूल्य योगदान दिया है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article