International Men's Day 2025: अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस कब और क्यों मनाते हैं? क्या है इंटरनेशनल मेन्स डे 2025 की थीम?

इंटरनेशनल मेन्स डे 2025 कब है? (International Men’s Day 2025 Date) अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 2025 की थीम क्या है? (International Men’s Day 2025 Theme) International Men’s Day क्यों मनाया जाता है? अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस कैसे सेलिब्रेट करें? अगर आपके मन में भी ऐसे ही सवाल हैं तो यहां आपके सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

International Men’s Day 2025 Date, History and Significance: हर साल 19 नवंबर को दुनिया भर में International Men’s Day (अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस) मनाया जाता है। भारत में इसे 2007 से मनाने की परंपरा शुरू हुई थी। हालांकि इसे यूएन की मान्यता नहीं है। इस दिन का मकसद है पुरुषों के सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य-मुद्दों पर जागरूकता फैलाना। उनकी भूमिका को स्वीकार करना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना।

International Mens Day 2025 Date, Theme

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस कब और क्यों मनाते हैं? क्या है International Men's Day 2025 की थीम? (Photo: iStock)

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस का इतिहास (History of International Men’s Day)

इंटरनेशनल मेन्स डे की शुरुआत साल 1999 में हुई थी, जब वेस्टइंडीज़ के प्रोफेसर Dr. Jerome Teelucksingh ने अपने पिता के जन्मदिन को याद करते हुए एक दिन अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के रूप में प्रस्तावित किया। उन्होंने इस दिन को पुरुषों के मुद्दों और भूमिका को उजागर करने के लिए समर्पित किया। भारत में यह 2007 से नियमित रूप से मनाया जाने लगा।

End of Feed