लाइफस्टाइल

Adrak Lahsun Mirch Ka Achar: बिना धूप के बनाएं अदरक- लहसुन और मिर्च का चटपटा अचार, चलेगा सालों साल, नोट करें अचार की रेसिपी

Adrak Lahsun Mirch Ka Achar (अदरक लहसुन मिर्च का अचार कैसे बनता है): ठंड के मौसम में खाने की प्लेट में अचार तो रहता ही है। खासतौर से अदरक- लहसुन और मिर्च का चटपटा अचार तो हर किसी का फेवरेट है। यहां से आप इसी अदरक, लहसुन और मिर्च के अचार की रेसिपी देख सकते हैं।

Image

अदरक लहसुन मिर्च का अचार कैसे बनाएं? (pic credit: canva)

Adrak Lahsun Mirch Ka Achar (अदरक लहसुन मिर्च का अचार कैसे बनता है): सर्दियों के मौसम में अचार की डिमांड काफी बढ़ जाती है। पराठा हो या चावल या फिर रोटी, हर थाली में अचार तो नजर आता ही है। लेकिन दिक्कत ये है कि ठंड में जल्दी धूप नहीं निकलती औऱ बिना धूप के अचार बनाना काफी ज्यादा मुश्किल है। यहां हम आपको एक ऐसे अचार के बारे में बता रहे हैं, जो बिना धूप के भी चटपटा स्वाद देती है। यहां से आप अदरक, लहसुन और मिर्च के अचार की जबरदस्त रेसिपी देख सकते हैं। अदरक- लहसुन और मिर्च का अचार बनाने की सामग्री लिस्ट के साथ पूरी विधि यहां बताई गई है।

अदरक लहसुन मिर्च का अचार बनाने की सामग्री-

  • अदरक
  • लहसुन
  • हरी मिर्च
  • नींबू का रस
  • सरसों का तेल
  • नमक
  • हल्दी
  • लाल मिर्च पाउडर
  • मेथी दाना
  • राई/सरसों
  • हींग
how to make ginger garlic chilli pickle at home

अदरक लहसुन मिर्च का अचार कैसे बनाएं (pic credit: canva)

अदरक लहसुन मिर्च का अचार बनाने की विधि-

अदरक, लहसुन और मिर्च का अचार बनाने के लिए सबसे पहले अदरक, लहसुन और मिर्च को धोकर पूरी तरह कपड़े से सुखा लें। नमी बिल्कुल न रहे, वरना अचार खराब हो सकता है। अब एक कटोरे में नमक, हल्दी, लाल मिर्च, कुचली हुई मेथी, राई और हींग मिला लें। फिर एक पैन में तेल को हल्का धुआं उठने तक गर्म करें और ठंडा होने दें। ठंडा हुआ तेल अचार में डालेंगे, इससे अचार जल्दी तैयार होता है और खराब नहीं होता। अब साफ़ और सूखे बर्तन में अदरक, लहसुन और मिर्च डालें। इसपर सारे मसाला डालें, फिर नींबू का रस डालें। आखिर में ठंडा हुआ सरसों का तेल डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। फिर साफ़, सूखी काँच की बोतल में अचार भरें और ढक्कन कसकर बंद करें। 2–3 दिन में अचार मसाला पीकर अच्छी तरह खाने लायक हो जाता है। रोज़ 1 बार बोतल को हिलाकर मसाला बराबर फैलाएँ। आपका टेस्टी अचार तैयार है। ये बिना धूप के 1–2 महीने आराम से चलता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article