Independence Day 2023 Flag Hoisting Time: देशभर में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी मिली थी और इस दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। ना जाने कितने ही क्रांतिकारियों के बलिदान के बाद भारत को आजादी मिली। 15 अगस्त का दिन आजादी का जश्न मनाने के साथ साथ देश के अमर शहीदों के बलिदान को याद करने का भी है। 15 अगस्त को हर वर्ष आजादी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन जगह-जगह तिरंगा झंडा फहराया जाता है। कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों में भाषणों और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। इतना ही नहीं लोग एक-दूसरे को आजादी की शुभकामनाएं भी भेजते हैं।
Independence Day Flag Hoisting Time
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री दिल्ली स्थित लालकिले पर ध्वजारोहण करते हैं और उसके बाद देश को संबोधित करते हैं। आज सुबह 7:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद राज्यों और जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित होते हैं। जानिए राज्यों और जिला मुख्यालयों पर झंडारोहण का समय क्या है?
यूपी बिहार समेत राज्यों में ध्वजारोहण का समय
देश के सभी राज्यों और जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण का समय गृह मंत्रालय ने जारी किया है। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 7:30 बजे सुबह होना तय था। उसके बाद 9 बजे का समय राज्य मुख्यालयों, जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम है। यूपी, बिहार सहित देश के सभी राज्यों में इसी समय ध्वजारोहण है।
कैसे होता है 15 अगस्त को ध्वजारोहण
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडे को नीचे से रस्सी द्वारा खींच कर ऊपर ले जाया जाता है, फिर खोल कर फहराया जाता है, जिसे "ध्वजारोहण" कहा जाता है। संविधान में इसे अंग्रेजी में Flag Hoisting (ध्वजारोहण) कहा जाता है। जबकि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा ऊपर ही बंधा रहता है, जिसे खोल कर फहराया जाता है, संविधान में इसे Flag Unfurling (झंडा फहराना) कहा जाता है।
