लाइफस्टाइल

Independence Day Flag Hoisting Time: स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने का समय क्या है, जानें अपने शहर का टाइम

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Aug 15, 2023, 08:28 AM IST

Independence Day 2023 Flag Hoisting Time: देशभर में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी मिली थी और इस दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। सुबह 7:30 बजे प्रधानमंत्री ने लालकिले पर ध्वजारोहण किया। जानिए राज्यों और जिला मुख्यालयों पर झंडारोहण का समय क्या है?

Image

Independence Day Flag Hoisting Time

Independence Day 2023 Flag Hoisting Time: देशभर में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी मिली थी और इस दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। ना जाने कितने ही क्रांतिकारियों के बलिदान के बाद भारत को आजादी मिली। 15 अगस्त का दिन आजादी का जश्न मनाने के साथ साथ देश के अमर शहीदों के बलिदान को याद करने का भी है। 15 अगस्त को हर वर्ष आजादी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन जगह-जगह तिरंगा झंडा फहराया जाता है। कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों में भाषणों और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। इतना ही नहीं लोग एक-दूसरे को आजादी की शुभकामनाएं भी भेजते हैं।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री दिल्ली स्थित लालकिले पर ध्वजारोहण करते हैं और उसके बाद देश को संबोधित करते हैं। आज सुबह 7:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद राज्यों और जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित होते हैं। जानिए राज्यों और जिला मुख्यालयों पर झंडारोहण का समय क्या है?

यूपी बिहार समेत राज्यों में ध्वजारोहण का समय

देश के सभी राज्यों और जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण का समय गृह मंत्रालय ने जारी किया है। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 7:30 बजे सुबह होना तय था। उसके बाद 9 बजे का समय राज्य मुख्यालयों, जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम है। यूपी, बिहार सहित देश के सभी राज्यों में इसी समय ध्वजारोहण है।

कैसे होता है 15 अगस्त को ध्वजारोहण

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडे को नीचे से रस्सी द्वारा खींच कर ऊपर ले जाया जाता है, फिर खोल कर फहराया जाता है, जिसे "ध्वजारोहण" कहा जाता है। संविधान में इसे अंग्रेजी में Flag Hoisting (ध्वजारोहण) कहा जाता है। जबकि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा ऊपर ही बंधा रहता है, जिसे खोल कर फहराया जाता है, संविधान में इसे Flag Unfurling (झंडा फहराना) कहा जाता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article