लाइफस्टाइल

चिलचिलाती धूप की वजह से स्किन हो गई है टैनिंग का शिकार, तो घर पर मिनटों में तैयार करें De Tan Face pack

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 7, 2025, 06:27 AM IST

टैनिंग, जिसे धूप से झुलसना भी कहते हैं, तब होता है जब त्वचा सूरज की पराबैंगनी (यूवी) किरणों के संपर्क में आती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। ऐसे में हम यहां आपको ऐसे De Tan Face pack के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप टैनिंग से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

home made face pack for tanning

गर्मियों में टैनिंग होना एक आम समस्या है। इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। टैनिंग की वजह से स्किन खराब होने लगती है और स्किन पर दाग नज़र आने लगते हैं। वहीं टैनिंग स्किन की सुंदरता को छीन लेती है। ऐसे में गर्मियों में स्किन की खास देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक सब्जी का इस्तेमाल कर आप घर पर डी टैन फेस पैक तैयार कर सकते हैं और टैनिंग की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे डी टैन फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से टैनिंग की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

टैनिंग दूर करने के लिए घर पर तैयार करें De Tan Face pack

टमाटर फेस पैक

टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने में टमाटर बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसका फेस पैक तैयार करने के लिए टमाटर को काट लें और फिर इसमें कॉफी पाउडर छिड़ककर अपनी स्किन पर लगाएं। ये स्किन पोर्स को साफ करने और स्किन को स्क्रब करने में मददगार साबित होगी। ये पिग्मेंटेशन को कम कर, टैनिंग से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होता है। इसके साथ ही ये कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है।

आलू डिटैन

आलू स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर माना जाता है। आलू स्किन पोर्स कर टैनिंग की समस्या को कम करने में सहायक माना जाता है। इसके इस्तेमाल से आप पिग्मेंटेशन की समस्या से भी आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आलू को काट लें और इसपर हल्दी और शहद डालकर चेहरे पर लगाएं। टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article