लाइफस्टाइल

घर पर बनाना चाहती हैं ढाबे जैसी दाल मखनी, तो जान लें आसान सी रेसिपी, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

Dal Makhani receipe: दाल मखनी एक ऐसी डिश है जिसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। रेस्टोरेंट और ढाबे में लोग दाल मखनी बेहद शौक से खाना पसंद करते हैं। हर रेस्टोरेंट और ढाबे पर सबसे ज्यादा दाल मखनी की ही सेल होती है। लेकिन कोरोना काल के बाद से लोग बाहर का खाना कम कर चुके हैं और घर पर ही हर तरह डिश बनाने की कोशिश करते हैं।

Image

Dal Makhani receipe

Dal Makhani receipe: दाल मखनी एक ऐसी डिश है जिसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। रेस्टोरेंट और ढाबे में लोग दाल मखनी बेहद शौक से खाना पसंद करते हैं। हर रेस्टोरेंट और ढाबे पर सबसे ज्यादा दाल मखनी की ही सेल होती है। लेकिन कोरोना काल के बाद से लोग बाहर का खाना कम कर चुके हैं और घर पर ही हर तरह डिश बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आप दाल मखनी भी घर पर बनाना चाहती ही होंगी लेकिन सही रेसिपी ना मालूम होने की वजह से शायद बनाने में परेशानी हो रही हो। अगर आप घर पर स्वाद से भरे दाल मखनी बनाना चाहती हैं तो आज हम आपको इसकी बेहद सी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर पर झटपट स्वादिष्ट दाल मखनी बना सकती हैं।

दाल मखनी बनाने के लिए सामग्री - Ingredients of Dal Makhani

दाल मखनी बनाने के लिए आपको 1 कप काली उड़द की साबुत दाल, 3 चम्मच राजमा, 1 बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ, टमाटर प्यूरी, अदरक लहसुन पेस्ट, फ्रेश क्रीम, मक्खन 4 चम्मच, जीरा आधा चम्मच, कटी हुई हरी मिर्च , दालचीनी का टुकड़ा, हल्दी , लाल मिर्च पाउडर , लौंग , इलायची , जावित्री का फूल, जायफल पाउडर एक चौथाई चम्मच, नमक स्वादानुसार की जरूरत होगी।

दाल मखनी बनाने की रेसिपी - Dal Makhani recipe

दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले रात को उड़द दाल और राजमा को रातभर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह राजमा और उड़द दाल को अच्छी तरह धोएं और फिर प्रेशर कुकर में डालकर 2 कप पानी डालें और ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 6 से 7 सीटियां लगाएं। जब कुकर की सीटी निकल जाए तो दाल को हल्का मैश करें। इसके बाद अब एक कड़ाही में क्खन डालें और फिर इसमें लौंग, इलायची, दालचीनी, जावित्री डालकर भूनें। इसके बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट और प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें। जब प्याज हल्का ब्राउन हो जाए तो समें टमाटर की प्यूरी और हल्दी, नमक समेत बाकी बचे सभी मसाले मिलाएं और इसे पकाएं। इसे तब तक पकाना है जब तक कि मसाले तेल को ना छोड़ दें और तेल ऊपर न दिखने लगे। अब इसमें पकी हुई दाल डालकर 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद इसमें फ्रेश क्रीम मिलाएं और इस ढाबे स्टाइल स्वादिष्ट दाल मखनी का आनंद लें।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article