हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लो करे। इसके लिए महिलाएं पार्लर पर हजारों रुपये खर्च करती हैं। लेकिन डे स्किन केयर से आप स्किन को ग्लोइंग नहीं बना सकती हैं। इसके लिए नाइट स्किन केयर फॉलो करना बेहद जरूरी है। स्किन केयर के लिए ज्यादातर लोग केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर स्किन को आप ग्लोइंग बना सकती हैं। यहां हम आपको 3 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाने से स्किन हमेशा ग्लो करेगी।
Apply These Things On Face At Night
नारियल तेल
सर्दियों में ज्यादातर लोग ड्राई और डल स्किन की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में नारियल तेल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नारियल का तेल (Coconut Oil) स्किन के रूखेपन को दूर करता है और चेहरे की खोई चमक को लौटाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन कटी-फटी लगती है।
विटामिन ई कैप्सूल
विटामिन ई स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। विटामिन ई कैप्सूल को बादाम के तेल या एलोवेरा जेल के साथ मिक्स करके अप्लाई कर सकते हैं। इससे स्किन का टेक्सचर बेहतर होता है।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होता है। सर्दियों में शुष्क हवाओं के चलते स्किन अपनी नमी खो देती है। ऐसे में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
